एक्सप्लोरर

SL vs ENG: इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने जो रूट, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

जो रूट के नाम अब 99 टेस्ट की 180 पारियों में 8238 रन हो गए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 49 अर्धशतक निकले हैं.

SL vs ENG: शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रूट अब इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में 186 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की.

रूट ने इस मामले में पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ केविन पीटरसन और डेविड गॉवर को पीछे छोड़ दिया है. रूट के नाम अब 99 टेस्ट की 180 पारियों में 8238 रन हो गए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 49 अर्धशतक निकले हैं.

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक टॉप पर हैं. कुक ने 161 टेस्ट मैचों में 12,472 रन बनाए हैं. उनके बाद ग्राहम गूच हैं, जिनके नाम 8,900 रन हैं. वहीं एलेक्स स्टीवर्ट 8,463 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. रूट के बाद अब गॉवर (8,231 रन) और पीटरसन (8,181 रन) हैं.

विश्व टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं. सचिन के नाम 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन हैं. सचिन के बाद रिकी पोंटिंग (13,378 रन), जैक्स कैलिस (13,289 रन) और राहुल द्रविड़ (13,288 रन) हैं.

वर्तमान क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं जो रूट

गौरतलब है कि वर्तमान क्रिकेटरों में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम हैं. उनके अलावा अभी कोई भी क्रिकेटर टेस्ट में आठ हजार का आंकड़ा नहीं छू सका है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिगग्ज बल्लेबाज़ों में शुमार किए जाने वाले स्टीव स्मिथ और तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं. स्मिथ के नाम 7540 और कोहली के नाम 7318 रन हैं.

यह भी पढ़ें- 

PAK vs SA: पाकिस्तान में 14 साल बाद कल पहला टेस्ट खेलेगी दक्षिण अफ्रीका की टीम, कराची के मैदान पर रहा है पलड़ा भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB के लिए आई खुशखबरी, चोट से उबरकर भारत लौटा धाकड़ बल्लेबाज, आज MI के खिलाफ खेलेगा मैच?
RCB के लिए आई खुशखबरी, चोट से उबरकर भारत लौटा धाकड़ बल्लेबाज, आज MI के खिलाफ खेलेगा मैच?
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
RCB vs MI Pitch Report: 10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, बेंगलुरु और मुंबई की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद
10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, RCB ओर MI की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद
सौरव गांगुली ने बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, लिखा- उम्मीद है आपकी लीडरशिप...
सौरव गांगुली ने बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, लिखा- उम्मीद है आपकी लीडरशिप...

वीडियोज

UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Mother's Day 2026: 'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, इन छात्रों के लिए लगेंगी रेमेडियल क्लासेस
Embed widget