एक्सप्लोरर

IND vs PAK: पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों से भारत को रहना होगा सावधान, 2019 के बाद से बरपा रहे हैं कहर

Pakistan Team: साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का इस फॉर्मेट में जलवा किसी अन्य टीम के मुकाबले काफी शानदार देखने को मिला है.

Pakistan Team Fast Bowlers Performance: वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान टीम किसी एक विभाग में हमेशा खतरनाक साबित हुई है तो वह तेज गेंदबाजी. पाक टीम के क्रिकेट इतिहास में अब तक एक से एक महान तेज गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिसमें वसीम अकरम से लेकर वकार यूनिस, शोएब अख्तर तक का नाम शामिल है. इसमें अब मौजूदा समय में शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें उन्हें नसीम शाह का भी बखूबी साथ देखने को मिल रहा है.

एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इस समय शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ और नसीम शाह की तिकड़ी ने मिलकर कुल 8 विकेट हासिल किए थे. इसमें हारिस ने 5 विकेट लेने का कारनामा किया था. अब वर्ल्ड क्रिकेट में साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजों का औसत भी बाकी अन्य टीम के मुकाबले काफी बेहतरीन देखने को मिला है.

पाकिस्तान टीम ने साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद खेले 29 मैचों में 27 के औसत से 163 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश टीम है, जिनके तेज गेंदबाजों ने 45 मैचों में 28.33 के औसत से 189 विकेट हासिल किए हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 30.44 के औसत से 258 विकेट हासिल किए हैं.

एशिया कप में होगा भारतीय बल्लेबाजों का असली टेस्ट

आगामी एशिया कप में भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम का असली इम्तिहान पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी के सामने देखने को मिलेगा. 2 सितंबर को दोनों ही टीमों के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. लंबे समय के बाद भारतीय टीम अपनी पूरी क्षमता के साथ किसी टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले उसे अपनी तैयारियों को भी परखने का मौका मिलेगा.

 

यह भी पढ़ें...

वर्ल्ड कप से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज को परेशान कर रही है हार्दिक की बॉलिंग फॉर्म, बोले- 2011 विश्व कप में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
LIVE: शतक के करीब देवदत्त पडिक्कल, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: शतक के करीब देवदत्त पडिक्कल, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget