एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी हुई सच, लीड्स के मैदान पर गिल, पंत और जायसवाल ने दोहराया इतिहास

Sachin Tendulkar Prediction Complete: भारत-इंग्लैंड के बीच रोमांचक लीड्स टेस्ट मैच चल रहा है. इस मैच को लेकर भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एक भविष्यवाणी की थी, जो कि सच साबित हुई है.

Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal And Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच में जो हुआ, वो पहली बार नहीं हो रहा है. भारतीय टीम ऐसा ही करिश्मा पहले भी दिखा चुकी है. बात बस इतनी अलग है कि खिलाड़ियों के नाम बदल गए हैं, लेकिन उनके खेलने की आदत पुरानी लग रही है. विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने इसे लेकर एक भविष्यवाणी की थी, जो कि लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन सच साबित हुई है. सचिन तेंदुलकर की बात पर यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत खरे उतरे हैं.

सचिन ने की टीम इंडिया की तारीफ

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारत-इंग्लैंड मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें सचिन ने भारत के पहले दिन के खेल की तारीफ की. सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि 'यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए बेहतर शुरुआत दी'. इसके साथ ही सचिन ने टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और जायसवाल को मैच के पहले दिन शतक बनाने के लिए बधाई दी. सचिन ने बताया कि इनकी पारी में ऋषभ पंत का योगदान भी काफी महत्वपूर्ण रहा.

सचिन ने की भविष्यवाणी

सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा कि 'आज भारत की बल्लेबाजी ने मुझे 2002 में खेले गए हेडिंग्ले टेस्ट की याद दिला दी, जब राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और मैंने पहली पारी में ही शतक लगाया था और हम लोग वो टेस्ट मैच जीते थे'. सचिन ने भारत के पहले दिन के खेल के बाद ये पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि 'आज यशस्वी और शुभमन ने तो अपना रोल निभा दिया, अब इस मैच का तीसरा शतकवीर कौन बनेगा'.

सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी हुई सच, लीड्स के मैदान पर गिल, पंत और जायसवाल ने दोहराया इतिहास

कौन बना तीसरा सेंचुरियन?

सचिन तेंदुलकर के इस सवाल का जवाब ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से दिया है. लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने दमदार शतक लगाया. इसी के साथ भारत की नई टीम इंडिया ने 23 साल पुराने इतिहास को फिर एक बार दोहराया. 2002 में लीड्स में जो कारनामा सचिन, गांगुली और द्रविड़ ने किया था, उसे जायसवाल, गिल और पंत ने दोहराया है. सचिन ने पंत के शतक लगाने के बाद सेलिब्रेशन की फोटो भी अपनी स्टोरी पर शेयर की है और लिखा कि पंत की बल्लेबाजी ने उनके सेलिब्रेशन की तरह ही एंटरटेन किया. इसके साथ ही लिखा- 'वैल डन ऋषभ पंत'.

सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी हुई सच, लीड्स के मैदान पर गिल, पंत और जायसवाल ने दोहराया इतिहास

यह भी पढ़ें

विराट कोहली से आगे निकले 'कैप्टन गिल', एक पारी ने बना दिया हीरो; मगर रोहित शर्मा अब भी कोसों आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget