एक्सप्लोरर

कमाल: अकेले शुभमन गिल की पारी के आगे धवस्त हुई पूरी पाकिस्तानी टीम

क्रिकेट विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान को धूल चटाने का सिलसिला भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी जारी रखा. न्यूजीलैंड की जमीन पर खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 203 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है.

BY: प्रवीण कुमार, एबीपी न्यूज़

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान को धूल चटाने का सिलसिला भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी जारी रखा. न्यूजीलैंड की जमीन पर खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 203 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है. भारत की इस शानदार जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 102 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए पाकिस्तान के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखने में अहम भूमिका निभाई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हार इतनी करारी रही कि उनकी पूरी टीम 69 रनों पर ही आल आउट हो गई. पाकिस्तान की पूरी टीम मिलकर भी भारत की जीत के हीरो रहे शुभमन गिल के 102 रनों से 33 रन पीछे रह गई.

शुभमन ने 108 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बनाया शतक

इतना ही नहीं ना सिर्फ रनों के मामले में बल्कि बात अगर स्ट्राइक रेट और बाउंड्रीज की करें तो भी पाकिस्तान की टीम अकेले शुभमन से बहुत पीछे रही है. शुभमन ने इस मैच के दौरान शानदार पारी खेलते हुए महज 94 गेंदों पर 108.51 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 102 रन बनाए. शुभमन की इस पारी 7 चौके शामिल रहे.

पाकिस्तान की पूरी पारी में लगे सिर्फ चार चौके

वहीं बात अगर पाकिस्तान की जाए तो उनकी पूरी टीम 29.3 ओवर्स सिर्फ 69 रनों पर आल आउट हो गई. पाकिस्तान की पूरी पारी के दौरान सिर्फ चार चौके देखने को मिले. इसके साथ ही पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज स्ट्राइक रेट के मामले में भी शुभमन के करीब नहीं पहुंच पाया. पाकिस्तान की पारी में विकेटकीपर बल्लेबाद रोहिल नजीर ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए. मोहम्मद मूसा 14 गेंद पर 11 रन बनाने में कामयाब रहे और पूरी टीम में उनका 78.5 का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा.

अकेले शुभमन ही पड़े पाकिस्तान पर भारी

इन सभी आकड़ों से साफ हो जाता है कि पूरे मैच के दौरान ही पाकिस्तान की टीम कहीं मुकाबले में दिखाई नहीं दी. अकेले शुभमन की पारी ही पाकिस्तान की टीम पर इतनी भारी रही कि बाउंड्री से लेकर स्ट्राइक रेट के मामले में पूरी टीम मिलकर भी इस खिलाड़ी का सामना नहीं कर पाई.

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

बता दें कि पाकिस्तान पर इस शानदार जीत को हासिल करने के बाद भारत का मुकाबला अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा है और उसने अब तक कोई मैच नहीं हारा है. इतना ही नहीं भारत इससे पहले एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भी 100 रनों से हरा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget