एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भी शुभमन गिल का 'फ्लॉप शो', टीम इंडिया और कितने देगी मौके?

Shubman Gill IND vs ENG: शुभमन गिल लगातार खराब परफॉर्मेंस कर रहे हैं. हालांकि इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया लगातार मौके दे रही है.

Shubman Gill IND vs ENG: टीम इंडिया के बैटर शुभमन गिल पिछले कुछ मैचों में अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम लगातार मौके दे रही है. शुभमन वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही फ्लॉप चल रहे हैं. वे दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके. इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में महज 23 रन बनाकर आउट हुए. गिल की परफॉर्मेंस टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. गिल इस मुकाबले की पहली पारी में नंबर 3 पर बैटिंग करने पहुंचे. इस दौरान वे दूसरे दिन शुक्रवार 23 रन बनाकर आउट हो गए. गिल ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए. वे पहले दिन नाबाद रहे थे. लेकिन दूसरे दिन पहले ही सत्र में आउट हो गए. गिल से कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे.

शुभमन वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही फ्लॉप चल रहे हैं. वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबले में जीरो पर आउट हुए थे. इसके बाद जोहान्सबर्ग में 8 रन बनाकर आउट हुए. वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भी फ्लॉप हुए. गिल सेंचुरियन में 2 और 26 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद केपटाउन में 36 रन और 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली टी20 मैच में 23 रन बनाकर आउट हुए थे.

गौरतलब है कि शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 10 पारियों में 163 रन बनाए हैं. वे एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं. गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 11 पारियों में 444 रन बनाए हैं. वे बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इसमें 157 रन बनाए हैं. गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट शतक जड़ा है. अगर ओवर ऑल देखें तो वे 21 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इसमें 1063 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : Republic Day 2024: सचिन तेंदुलकर से सूर्यकुमार यादव तक... रिपब्लिक डे पर क्रिकेटरों ने क्या कहा?

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget