एक्सप्लोरर

Shubman Gill Injury: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से बाहर होंगे शुभमन गिल? टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

Shubman Gill IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा. शुभमन गिल इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.

Shubman Gill IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच पर्थ में आयोजित होना है. इससे ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ओपनर शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं. गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. अगर वे पर्थ टेस्ट से पहले फिट नहीं हुए तो पहले मैच से बाहर हो जाएंगे.

गिल टीम इंडिया के लिए नंबर तीन पर बैटिंग करते हैं. वे ओपनिंग भी कर चुके हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक शुभमन शनिवार को फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. उनकी उंगली में चोट लगी है. गिल की चोट पर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाना है. इसमें अभी वक्त है. अगर गिल तब तक ठीक हो गए थे पहले टेस्ट में खेलेंगे, नहीं तो इससे बाहर हो जाएंगे.

अगले तीन दिन में बीसीसीआई दे सकती है जानकारी -

गिल भारत के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उनका चोटिल होना टीम की टेंशन बढ़ा सकता है. गिल की इंजरी पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस पर अगले तीन में जानकारी दे सकता है.

शुभमन बाहर हुए तो कौन करेगा नंबर 3 पर बैटिंग -

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अभी पर्थ नहीं पहुंचे हैं. रोहित की वाइफ रितिका ने बेटे को जन्म दिया है. लेकिन अब रोहित जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं. अगर वे पहुंच गए तो यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. अगर गिल बाहर हुए तो केएल राहुल या विराट कोहली को नंबर तीन पर बैटिंग का मौका मिल सकता है. कोहली पहले नंबर तीन पर ही बैटिंग करते थे. राहुल लोवर मिडिल ऑर्डर में भी आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा बने दूसरी बार पिता, वाइफ रितिका ने बेटे को दिया जन्म; पर्थ टेस्ट खेल सकते हैं 'हिटमैन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget