एक्सप्लोरर

Shubhman Gill: वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल, बाबर-आमला समेत सभी को पछाड़ा

Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज़ 2 हज़ार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. गिल ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया है.

Fastest 2000 Runs In ODI: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज़ 2 हज़ार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में गिल ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. भारतीय बल्लेबाज़ ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 40 पारियों में ये आंकड़ा छुआ था लेकिन गिल ने 38 पारियों में ही ये कारनामा कर दिया. 

वहीं वनडे में सबसे तेज़ 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ज़हीर अब्बास, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ केविन पीटरसन, पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आज़म और साउथ अफ्रीका के मौजूदा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रासी वेन डर डुसें दिखाई देते हैं. इन सभी बल्लेबाज़ों ने वनडे में 2000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए 45 पारियों का सहारा लिया है. लेकिन गिल ने सभी को पछाड़ ये रिकॉर्ड अपने दर्ज करवा लिया है. 

वनडे में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ 

  • 38 पारी- शुभमन गिल
  • 40 पारी- हाशिम अमला
  • 45 पारी- जहीर अब्बास
  • 45 पारी- केविन पीटरसन
  • 45 पारी- बाबर आजम
  • 45 पारी- रासी वैन डेर डुसेन.

वनडे वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला खेल रहे हैं गिल 

शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप में तीसरा मुकाबला खेल रहे हैं. उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के ज़रिए टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में उन्होंने 16 रन स्कोर किए थे. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 53 रनों की अच्छी पारी खेली थी. वहीं अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वो टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेल रहे हैं. डेंगू के चलते उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैच मिस किए थे. 

एशिया कप 2023 में रहे थे हाई स्कोरर

विश्व कप से पहले खेले गए एशिया कप 2023 में गिल सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे. गिल ने 6 मैचों की 6 पारियों में 75.50 की औसत से 302 रन स्कोर किए थे, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया था. उनका हाई स्कोर 121 रनों का रहा था.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs NZ: एक मैच में कुलदीप यादव के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने डेरिल मिचेल, बेयरस्टो-फिंच को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget