एक्सप्लोरर

Babar vs Gill: बाबर आजम से क्यों हो रही है शुभमन गिल की तुलना? इन आंकड़ों से मिल जाएगा जवाब

Babar vs Shubman: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कुछ मामलों में बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है. शुभमन ने हाल ही में वनडे सीरीज में कमाल की बैटिंग की थी.

Babar Azam vs Shubman Gill: भारत के उभरते सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. वह पिछले चार वनडे में से तीन में शतक लगा चुके हैं. हाल ही में श्रीलंका और न्युजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में उनका बल्ला खूब चला. शुभमन ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक समेत 207 रन बनाने में सफल रहे. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने रन बरसाए. हाल ही में कीवियों के खिलाफ संपन्न हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में उन्होंने दो शतक जड़े. शुभमन का यह प्रदर्शन देख उनकी तुलना बाबर आजम से की जा रही है. इस दौरान कुछ लोगों ने शुभमन गिल को बाबर आजम से बेहतर बताया. जबकि कुछ ने बाबर को वरीयता दी. हालांकि कुछ आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो शुबमन गिल पाकिस्तान के कप्तान पर भारी हैं.  

3 मैचों की सीरीज में दोनों ने बनाए बराबर रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने धुआंधार बैटिंग करते हुए तीन मैचों में 360 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो शतक जमाए. कीवियों के विरुद्ध वनडे सीरीज में उनका हाईएस्ट स्कोर 208 रन रहा. बाबर आजम ने भी तीन वनडे मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे. इस तरह शुभमन ने बाबर की बराबरी कर ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन का स्कोर 208, 40 नाबाद और 112 रन रहा. 

फास्टेस्ट 1000 वनडे रन में बाबर को पछाड़ा

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने के मामले में शुभमन गिल ने बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया. शुभमन वनडे में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने के मामले में पाकिस्तान के इमाम उल हक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है. इन दोनों ने वनडे की 19 पारियों में एक हजार रन पुरे करने का रिकॉर्ड बनाया. जबकि बाबर ने वनडे की 21 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे. शुभमन यहां पर बाबर से आगे हैं. वैसे वनडे में सबसे तेज एक हजार रन फखर जमां ने 18 पारियों में पूरे किए थे.

शुभमन जड़ चुके हैं दोहरा शतक

शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मैच में उन्होंने 208 रन की पारी खेली थी. शुभमन ने अपने करियर के 20 वनडे में दोहरा शतक लगाने में सफल रहे. वह 21 वनडे में अब तक 4 शतक लगा चुके हैं. वहीं बाबर आजम 95 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं लेकिन वह डबल सेंचुरी लगाने में नाकाम रहे. तो यहां पर भी शुभमन गिल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से आगे हैं.  

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें?

Tahlia McGrath: ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर को मिला 'महिला T20I क्रिकेटर ऑफ दी ईयर' अवॉर्ड, स्मृति मंधाना समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
IND vs WI 1st T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 फ्री में कैसे देखें लाइव? जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 फ्री में कैसे देखें लाइव? जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
खुलेआम हो रही है IND-WI क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी, रांची स्टेडियम का वीडियो वायरल
खुलेआम हो रही है IND-WI क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी, रांची स्टेडियम का वीडियो वायरल

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- हमें क्यों रोका?
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget