एक्सप्लोरर

KKR को लेकर श्रेयस अय्यर ने बोला था झूठ, आकाश चोपड़ा ने खोल दी पोल; IPL रिटेंशन पर फिर बवाल

कुछ समय पहले श्रेयस अय्यर ने कहा था कि KKR ने उनसे आईपीएल 2025 की रिटेंशन से पहले बात ही नहीं की. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक अलग ही राज खोल दिया है.

Aakash Chopra, Shreyas Iyer, KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी. पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ. नीलामी से पहले कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज किया गया. आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर भी रिटेन नहीं किए गए थे. हाल ही में श्रेयस अय्यर ने कहा था कि KKR ने उनसे आईपीएल 2025 की रिटेंशन से पहले बात ही नहीं की. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक अलग ही राज खोल दिया है. 

श्रेयस अय्यर ने कहा था कि चैंपियन बनने के बाद हमारी बात हुई थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी मैनेजमेंट की ओर से रिटेंशन को लेकर प्रयास नहीं हुए. मैं हैरान था कि यह क्या हो रहा है? आपसी तालमेल की कमी के कारण मैंने और टीम मैनेजमेंट ने एक-दूसरे का साथ छोड़ने का फैसला लिया. पर अब आकाश चोपड़ा ने एक अलग ही खुलासा कर दिया है. साफ शब्दों में कहें तो आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर को झुठला दिया है. 

पूर्व क्रिकेटर और फेमस क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा श्रेयस अय्यर के दावों को सही नहीं मानते हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि दोनों के बीच बात हुई थी. सच कहूं तो एक लंबी बातचीत हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन पाई. वो एक अलग मामला है. आकाश ने कहा, "अय्यर के मन में भी कुछ चीजें थीं, फ्रेंचाइजी और उनमें सहमति नहीं बन पाई. लेकिन जो कुछ भी हुआ, वो काफी दिलचस्प रहा. कभी-कभी आप सोचते हैं कि कर्म ही असली है यार. मैं कंफर्म कर सकता हूं कि बात हुई थी. मेरे भी अपने सोर्स हैं."

श्रेयस अय्यर ने यह भी कहा था कि रिटेन न होने से उन्हें बहुत निराशा हुई थी. उन्होंने कहा था, "हां मैं रिटेन न किए जाने से निराश था. जब तालमेल की कमी हो और आपको रिटेंशन की अंतिम तारीख से केवल एक हफ्ते पहले चीजें पता चल रही हों, तो वहां जरूर कुछ गलत है. इस कारण मुझे फैसला लेना ही था. जो किस्मत में लिखा होता है, वह होकर रहता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget