एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar से 29 शतक पीछे हैं विराट, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूर्व पाक क्रिकेटर से मिली खास सलाह

Virat Kohli: विराट कोहली ने हाल ही में अपना 71वां शतक जड़ा है. उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 53 गेंद पर शतक लगाया था.

Shoaib Akhtar on Virat kohli: एक वक्त था जब विराट कोहली (Virat kohli) के बल्ले से लगातार शतक निकलते थे. हालत यह थी कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स यह तक कहने लगे थे कि विराट शायद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. हालांकि इसके बाद विराट के बल्ले पर ग्रहण सा लगा और उन्हें शतक बनाए 1000 से ज्यादा दिन बीत गए. अब जब लंबे अरसे बाद विराट के बल्ले से शतक निकला है तो एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या विराट अब भी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी इस बहस में अपनी बात रखी है.

अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर विराट और सचिन के शतकों के अंतर को दिखाते हुए कहा, 'ध्यान रहे कि ये 30 शतक आपको निचोड़ के छोड़ेंगी. लेकिन आप हिम्मत मत हारना क्योंकि आप एक सर्वकालिक महान बल्लेबाज के तौर पर क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. आप बस खुद को आगे बढ़ाते रहें.' 

सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं. वहीं, विराट कोहली फिलहाल 71 शतक बना चुके हैं. शोएब अख्तर कहते हैं, 'मैं हमेशा यह कहता आया हूं कि विराट कोहली एक सर्वकालिक महान बल्लेबाज हैं. लेकिन अगले 29 शतक उनके लिए एक बेहद मुश्किल सफर है. क्योंकि उन्होंने 70 से 71वें शतक तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा दिया.'

1020 दिन बाद आया शतक
विराट कोहली लंबे अरसे से आउट ऑफ फॉर्म थे. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका बल्ला रन नहीं उगल पा रहा था. लेकिन इस एशिया कप में उन्होंने एक के बाद एक अच्छी पारियां खेली. अफगानिस्तान के खिलाफ तो उन्होंने दमदार शतक भी जड़ा. इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे 1020 दिन बाद उनका यह शतक लगा. अब विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर टी20 वर्ल्ड कप में अपना दम दिखाएंगे.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup: वार्म-अप मैचों का शेड्यूल आया सामने, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया; जानिए कब खेले जाएंगे ये मुकाबले

Rizwan T2OI Records: एक साल में 100 चौकों से लेकर 1000+ रन तक, नंबर वन बल्लेबाज रिजवान के नाम हैं ये बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget