एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 'अरे कहना क्या चाहते हो...', भारत जीते या हारे, भारी असमंजस में हैं शोएब अख्तर; दे डाला अजीब बयान

IND vs PAK Champions Trophy: भारत और पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी मैच 23 फरवरी को दुबई में होने वाला है. इस मैच से पूर्व शोएब अख्तर ने बड़ी प्रतिक्रिया सामने रखी है.

Shoaib Akhtar Reaction India vs Pakistan Champions Trophy Match: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने शानदार शुरुआत की है. शुभमन गिल की 101 रनों की शतकीय पारी और गेंदबाजी में मोहम्मद शमी के 5 विकेटों की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था. अब 23 फरवरी को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK) से होना है. भारत-पाक मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं और यह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में दोनों टीमों की कुल छठी भिड़ंत होगी. इस महामुकाबले से पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है.

मैं चाहता हूं भारत हारे...

अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने 23 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच पर अपनी राय देते हुए कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हम (पाकिस्तान) कर रहे हैं, लेकिन भारत का होम ग्राउंड इस समय दुबई है. टीम इंडिया की टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत हुई है और पाकिस्तान जानता है कि भारत के बल्लेबाज उसकी खूब पिटाई करने वाले हैं क्योंकि उसके बल्लेबाज जैसे कभी खत्म ना होने वाली कहानी हैं. गेंदबाज भी उनके पास पूरे हैं. बल्लेबाजी के नजरिए से देखें तो भारत इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम है. मैं चाहता हूं कि भारत 23 फरवरी को हारे (मुसकुराते हुए), लेकिन वो चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है."

भारत 23 फरवरी के बाद...

शोएब अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम को हराना बहुत मुश्किल काम है. अख्तर ने कहा, "मैं दिल से चाहता हूं कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा करे, लेकिन 23 फरवरी के बाद. पाकिस्तान का मैच आने वाला है और उसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं."

बताते चलें कि भारत के खिलाफ मैच से पहले ही पाक टीम को झटका लग चुका है क्योंकि सलामी बल्लेबाज फखर जमान चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह इमाम उल-हक की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: पाकिस्तान की कुटाई करने में सबसे आगे हैं विराट कोहली, देखें टॉप 5 सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget