एक्सप्लोरर

'मैं गिरता फिर उठता, भले मर जाता, लेकिन मैदान छोड़कर ना जाता', शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीद पर साधा निशाना

Shoaib Akhtar: शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भले मर जाता लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में गेंदबाज़ी जरूर करता.

Shoaib Akhtar On Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन टीम खिताब नहीं जीत सकी थी. टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर को अभी तक ये हार हजम नहीं हुई है. फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. अब उस फाइनल को याद कर शोएब अख्तर ने टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी पर निशाना साधा है. 

फाइनल मैच मे शाहीन अफरीदी अपने घुटने की चोट के चलते 2.1 ओवर गेंदबाजी ही कर पाए थे और फिर वो मैदान से बाहर चले गए थे. शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी की इसी बात को मुद्दा बनाया है. अख्तर ने कहा कि उस वक़्त मैं गिरता, फिर उठता, भले मर जाता लेकिन मैदान नहीं छोड़ता. 

बाकी के 2 ओवर ज़रूर फेंकता: शोएब अख्तर

अख्तर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “टी20 वर्ल्ड कप में अगर मैं शाहीन अफरीदी की जगह होता तो कभी घुटने नहीं टेकता. घुटने तो बाद में भी ठीक हो जाते, लेकिन वो मौका फिर कभी वापस नहीं आएगा. मैं उस वक़्त इंजेक्शन लेता, दर्द की दवा लेता लेकिन बाकी के 2 ओवर ज़रूर फेंकता. मैं नीचे गिरता, फिर उठता. फिर से गिरता, फिर उठता, लेकिन गेंदबाज़ी ज़रूर करता.”

उन्होंने आगे कहा, “लोग कहते कि तुम खत्म हो जाओगा. घुटना टूट जाएगा. मर जाओगे. इस पर मैं कहता कि इस वक़्त मर जाना ज़्यादा अच्छा है, लेकिन वर्ल्ड कप हाथ से नहीं जाना चाहिए. उस वक़्त मैं पाकिस्तान का नेशनल हीरो और सबसे बड़ा सेलिब्रिटी बन जाता.”

अब तक ऐसा रहा शाहीन अफरीदी का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

शाहीन अफरीदी ने अब तक पाकिस्तान के लिए कुल 25 टेस्ट, 32 वनडे और 47 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 24.87 की औसत से 99 विकेट, वनडे में 23.87 की औसत से 62 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 22.38 की औसत से 58 विकेट चटकाए हैं. 

ये भी पढ़ें...

Cricket Story: जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सौरव गांगुली को बनाया 'अप्रैल फूल', बेहद दिलचस्प है ये किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच; जानें A टू Z डिटेल 
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget