एक्सप्लोरर

भज्जी का खुलासा, 'एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की थी युवी और मेरी पिटाई'!

 हरभजन का नाम आते ही शानदार स्पिन के अलावा जो बात दिमाग में आती है वो हैं विवाद!

भज्जी का खुलासा, 'एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की थी युवी और मेरी पिटाई'!


नई दिल्ली: हरभजन का नाम आते ही शानदार स्पिन के अलावा जो बात दिमाग में आती है वो हैं विवाद! साइमंड्स से लेकर श्रीसंत तक, भज्जी के विवादों की लंबी फेहरिस्त है. इसी फेहरिस्त में नए खुलासे करते हुए भज्जी ने जो धमाका किया है वो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को सकते में डाल सकता है.

 

इस बार अपने सनसनीखेज खुलासे में भज्जी ने कहा है कि 'एक बार शोएब अख्तर ने युवराज सिंह को पीट दिया था.'

 

घटना के बारे में हरभजन कहते हैं, "एक बार शोएब ने मुझे धमकी दी कि वे मेरे कमरे में आकर मुझे मारेंगे. फिर मैंने कहा कि कमरे में आना तब देखेंगे कौन किसको पीटता है. मैं बहुत डरा हुआ था. वे काफ़ी मोटे-तगड़े हैं. एक बार उन्होंने मुझे और युवी (युवराज सिंह) को कमरे में पीटा. वे मोटे-तगड़े हैं इसलिए उन्हें पकड़ना मुश्किल था."

 

एक प्राइवेट टीवी चैनल के शो आपकी अदालत में हरभजन ने ये और ऐसी कई बातें बताईं. उन्होंने यह भी बताया कि एक बार शोएब ने उन्हें छक्का मारने को कहा जिसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर छक्का मार दिया, फिर क्या था...गुस्साए शोएब ने लगातार दो बाउंसर्स दे मारी. लेकिन मैदान से बाहर आते ही दोनों के बीच सब ठीक हो गया.

 

ऑस्ट्रेलिया के बारे में बात करते हुए भज्जी ने कहा कि ये टीम अपने आप को सर्वश्रेष्ठ समझती थी और उन्हें लगता था कि वे किसी के साथ कैसा भी बर्ताव कर सकते हैं. भज्जी ने कई और खुलासे करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने डेरेन लीमैन की स्लेजिंग से तंग आकर उनसे पूछ डाला कि क्या वे प्रेग्नेंट हैं. क्रिकेट प्रेमियों को पता है कि लीमैन का पेट बहुत निकाल हुआ है.

 

भज्जी सिर्फ लीमैन तक ही नहीं रुके उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा के बारे में कहा कि मैक्ग्रा खूब स्लेजिंग करते थे लेकिन भज्जी ईंट का जवाब पत्थर से देते थे. 

 

साइमंड्स विवाद के बारे में भज्जी कहते हैं कि उन्होंने साइमंड्स को मंकी नहीं कहा था बल्कि उन्होंने कहा था कि 'तेरी मां की... हाथों की रोटियां खाने का मन कर रहा है' लेकिन साइमंड्स को ये बात नहीं समझ आई और उन्होंने मां की को मंकी समझ लिया.

 

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि श्रीसंत को थप्पड़ मारने को लेकर वे खुद को गलत मानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget