एक्सप्लोरर

Virat Kohli लगा सकते हैं 100 शतक, लेकिन इस फॉर्मेट को कहना होगा अलविदा

Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर पूर्व पाक दिग्गज शोएब अख्तर ने अहम सलाह देते हुए कहा कि उन्हें टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अब अधिक ध्यान लगाना चाहिए.

Shoaib Akhtar On Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अभी तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में कोहली ने 186 रनों की पारी खेलने के साथ अपने 28वें टेस्ट शतक के इंतजार को भी खत्म किया और अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 75वां शतक भी लगाया. अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कोहली को टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने की सलाह दी है.

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में विराट कोहली को लेकर दिए बयान में कहा कि एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते यदि आप मुझसे पूछेंगे तो मैं उन्हें टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहने की सलाह दूंगा, ताकि वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपना ध्यान लगा सके. टी20 में उनकी एनर्जी काफी चली जाती है क्योंकि वह काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं. वह इस फॉर्मेट में भी बेहतर करना चाहते हैं और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है, लेकिन 34 साल की उम्र में उन्हें अपने शरीर को ध्यान में रखते हुए भी फैसला लेना पड़ेगा.

अख्तर ने आगे कहा कि यदि विराट कोहली टी20 छोड़ने का फैसला लेते हैं तो वह आसानी से अगले 6 से 8 सालों तक खेल सकते हैं जिसमें उन्हें 30 से 50 टेस्ट मैच लगभग खेलने का मौका मिलेगा और आसानी से 25 शतक इस दौरान लगा सकते हैं.

विराट कोहली को अपने मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस पर काफी काम करने होगा

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि विराट कोहली को इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस के मामले में काफी काम करना होगा. हालांकि वह एक मजबूत लड़का है. यह काफी अच्छी बात है कि वह अपने खेल का लुत्फ उठा रहे हैं और 100 शतकों को पूरा करने पर ध्यान लगा रहे और इसके लिए उनकी तारीफ भी होगी.

इसके अलावा अख्तर ने विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना को लेकर कहा कि यह सब बेकार की बाते हैं कि एशिया में दोनों में कौन अधिक बड़ा खिलाड़ी है? कोई भी नहीं. ऐसी बातें सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए की जाती हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: चेपॉक में है भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, यहां 1987 में खेला गया था पहला वनडे; भारत को मिली थी एक रन से हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget