एक्सप्लोरर

IND vs AUS: चेपॉक में है भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, यहां 1987 में खेला गया था पहला वनडे; भारत को मिली थी एक रन से हार

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ही खेला जाना है. इस मैदान के इतिहास में पहला वनडे भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला गया था.

IND vs AUS in Chepauk Stadium: चेन्नई के चेपॉक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम भारत के सबसे पुराने स्टेडियमों में से एक है. यहां 1934 में पहली बार टेस्ट मैच खेला गया था. अब यहीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. इस मैदान पर वनडे क्रिकेट के इतिहास की शुरुआत भी भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से ही हुई थी. अक्टूबर 1987 में यहां पहला वनडे मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था.

यह मुकाबला वर्ल्ड कप 1987 का हिस्सा था. यह वर्ल्ड कप भारत और पाकिस्तान ने मिलकर होस्ट किया था. इस वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी. यहां भारतीय कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में दमदार शुरुआत की थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस टीम को आखिरी में 270 पर रोक दिया था.

मिचेल मार्श के पिता ने जड़ा था शतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में मिचेल मार्श के पिता ज्यॉफ मार्श ने 110 रन जड़े थे. उन्होंने डेविड बून (49) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी. इसके बाद डीन जोन्स ने भी 39 रन बनाए थे. टॉप ऑर्डर के इस दमदार प्रदर्शन के आधार पर कंगारू टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 270 रन का स्कोर खड़ा किया था.

आसान जीत की ओर बढ़ रही थी भारतीय टीम
271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी शानदार शुरुआत की. पहले विकेट के लिए सुनील गावस्कर और श्रीकांत ने 69 रन की तेज-तर्रार साझेदारी की. गावस्कर 32 गेंद पर 37 रन जड़कर आउट हुए. इसके बाद आए नवजोत सिद्धू ने भी विस्फोटक अंदाज में रन बनाना जारी रखा. श्रीकांत 83 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए और सिद्धू 79 गेंद पर 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

दो गेंद पर दो रन की जरूरत और फिर..
भारतीय टीम को अब जीत के लिए 64 रन की दरकार थी और उसके पास 7 विकेट और पर्याप्त गेंदें बाकी थीं. लेकिन यहां बैक टू बैक विकेट गिरने लगे और जब भारतीय टीम को दो गेंद पर दो रन की जरूरत थी तो यहां मनिंदर सिंह के रूप में भारत का दसवां विकेट गिर गया. इस तरह एक गेंद बाकी रहते भारतीय टीम ने यह मुकाबला एक रन से गंवा दिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रेग मैक्डरमॉट ने 4 विकेट झटके थे. 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 2nd ODI: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की खुल गई पोल, घरेलू मैदान पर मिली वनडे क्रिकेट की सबसे शर्मनाक हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget