एक्सप्लोरर

Shikhar Dhawan हैं बेहतर कप्तान, केएल राहुल को अब तक पहली जीत का इंतजार

IND Vs ZIM: धवन के स्थान पर केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. लेकिन धवन का रिकॉर्ड राहुल की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर है.

IND Vs ZIM: जिम्बॉब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया में चौंकाने वाला बदलाव किया है. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के स्थान पर अब टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है. हालांकि बोर्ड के इस फैसले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. कप्तान के तौर पर केएल राहुल (KL Rahul) को अभी तक अपनी पहली जीत का इंतजार है. वहीं शिखर धवन की अगुवाई में इंडिया ने पहले श्रीलंका और फिर वेस्टइंडीज को मात दी है. 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राहुल को रोहित शर्मा के साथ तीनों प्रारूपों में उप कप्तान बना रखा है और इसलिए उनके फिट होने पर उन्हें जिंबाब्वे दौरे के लिए धवन की जगह कप्तानी सौंपी गई. लेकिन राहुल ने अभी तक जिन चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी की है उन सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा. इनमें एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं.

दूसरी तरफ धवन ने छह एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है जिनमें से पांच मैचों में टीम को जीत मिली. इसके अलावा धवन ने तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भी कप्तानी की है जिनमें उनका रिकॉर्ड एक जीत और दो हार है.

धवन का रिकॉर्ड है बेहतर

धवन ने पिछले साल जुलाई में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी. वह हाल में वेस्टइंडीज के वनडे दौरे में भी टीम के कप्तान थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ जहां भारतीय टीम ने तीन वनडे की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया वहीं श्रीलंका के खिलाफ उसने श्रृंखला 2-1 से जीती थी. पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम टी20 श्रृंखला में 1-2 से हार गई थी.

राहुल ने इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में पहली बार भारतीय टीम की अगुवाई की थी. उनके नेतृत्व में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो तीन वनडे मैच खेले थे उन सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा था.

राहुल को लेकर हैं सवाल

इस दौरे के दूसरे टेस्ट मैच में तत्कालीन कप्तान विराट कोहली के पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण राहुल को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का मौका मिला था लेकिन भारत यह मैच सात विकेट से हार गया था.

राहुल ने इस साल फरवरी के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में खेलना था लेकिन कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के कारण वह नहीं खेल पाए थे.

Asia Cup: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, फिट नहीं हैं शाहिन अफरीदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget