एक्सप्लोरर

धोनी बने वार्न की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन के कप्तान

धोनी बने वार्न की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन के कप्तान


नई दिल्ली: पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न ने शनिवार को अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन टीम का ऐलान किया. वार्न ने अपनी इस टीम की कमान भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी है. वार्न ने अपनी फेसबुक वॉल पर इस टीम की घोषणा की. 


 


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का यह 10वां सीजन है. वार्न भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं. उन्हीं की कप्तानी में राजस्थान ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीता था.


 


वार्न ने धोनी की ही आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर पहला आईपीएल जीता था. धोनी आईपीएल इतिहास के भी सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी वाली चेन्नई ने दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता और चार बार उपविजेता रही. 


 


धोनी के अलावा इस टीम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच जैक्स कैलिस, उमेश यादव, गुजरात लांयस के ब्रैंडन मैक्कलम, रवींद्र जडेजा, सनराइजर्स हैदराबाद के युवराज सिंह शामिल हैं. 


 


पिछले दो सीजन से चेन्नई और राजस्थान की टीमें आईपीएल में नहीं खेल रहीं हैं. धोनी इस समय राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेल रहे हैं. वह इससे पहले सीजन में पुणे के कप्तान भी थे. बीते कुछ मैचों में खराब फॉर्म के कारण आलोचकों का शिकार बने धोनी का वार्न ने बचाव भी किया था. वार्न ने हालांकि आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार सुरेश रैना को टीम में नहीं चुना है. 


 


वार्न की सर्वकालिक आईपीएल टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, क्रिस गेल, रोहित शर्मा, जैक्स कैलिस, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा और उमेश यादव. 


 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget