एक्सप्लोरर

400, 500...और 700 विकेट, कैसे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए शेन वॉर्न

साल 1992 में वॉर्न ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड तोड़ने तक वॉर्न के 708 विकेट टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए गए सबसे ज्यादा विकेट थे. 

दुनिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न का आज 52 साल की उम्र में निधन हो गया. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को क्रिकेट के इतिहास में दुनिया के महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है. साल 1992 में वॉर्न ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट और वनडे मैचों में) लिए. मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड तोड़ने तक वॉर्न के 708 विकेट टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए गए सबसे ज्यादा विकेट थे. 

वॉर्न सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि मुश्किल समय में एक निचले क्रम के बल्लेबाज की भूमिका भी बखूबी निभाने की ताकत रखते थे. वह एकमात्र खिलाड़ी थे, जिन्होंने 3000+ टेस्ट रन बनाए, हालांकि उन्होंने कभी शतक नहीं जड़ा. शेन वॉर्न ने जनवरी 2007 में ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 5-0 की द एशेज की जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. 

कब कौन सा विकेट झटका

शेनवॉर्न के टेस्ट करियर की शुरुआत भारत से हुई. वॉर्न ने अपना पहले विकेट पहले टेस्ट में रवि शास्त्री का लिया. वहीं उन्होंने 100वां विकेट साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23वें टेस्ट में ब्रायन मैकमिलन के रूप में लिया. वॉर्न ने अपना 200वां शिकार श्रीलंका के बल्लेबाज हसन तिलकरत्ने को बनाया, ये उनका 42वां टेस्ट था. वॉर्न ने 300वां विकेट 63वें टेस्ट में लिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने जैक कालिस का विकेट झटका. इसके बाद 400वां विकेट इंग्लैड के एलेक स्टीवर्ट के रूप में 92वें टेस्ट में लिया. 500वां शिकार भी हसन तिलकरत्ने बनें, और ये उनका 108वां टेस्ट मैच था. वहीं 600वां शिकार उन्होंने मार्कस ट्रेस्कोथिक को बनाया, ये उनका 126वां टेस्ट था. वहीं 700वां विकेट इंग्लैंड के खिलाफ एंड्रयू स्ट्रॉस का झटका. उन्होंने 700वां विकेट अपने 144वें टेस्ट में लिया.

पहला विकेट- पहला टेस्ट- रवि शास्त्री (इंडिया)
100वां विकेट- 23वां टेस्ट- ब्रायन मैकमिलन (साउथ अफ्रीका)
200वां विकेट- 42वां टेस्ट-हसन तिलकरत्ने (श्रीलंका)
300वां विकेट- 63वां टेस्ट-जैक कालिस (साउथ अफ्रीका)
400वां विकेट- 92वां टेस्ट- एलेक स्टीवर्ट (इग्लैंड)
500वां विकेट- 108वां टेस्ट-हसन तिलकरत्ने  (श्रीलंका)
600वां विकेट- 126वां टेस्ट- मार्कस ट्रेस्कोथिक (इंग्लैंड)
700वां विकेट- 144वां टेस्ट- एंड्र्यू स्ट्रॉस (इंग्लैंड)

यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: UN में यूक्रेन-रूस जंग की स्वतंत्र आयोग से जांच कराने वाली वोटिंग से भारत ने खुद को किया अलग

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूस की तरफ से किया गया बड़ा दावा - यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने छोड़ा देश, पड़ोसी मुल्क में ली शरण

हर्षित गौतम 15 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं. पिछले 11 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. साल 2021 से एबीपी न्यूज डिजिटल में सेवाएं दे रहे हैं. मौजूदा वक्त में डिप्टी न्यूज एडीटर के रूप में कार्यरत हैं. अपने करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने रेडियो, डिजिटल और प्रिंट के लिए काम किया है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की अच्छी समझ है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री ली है. राजनीति, सामाजिक विषयों पर लेखन में रुचि है और भाषा की बारीकियों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार लेखन कर रहे हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget