एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी बोले- विराट या रोहित नहीं इस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना है सबसे मुश्किल काम

शमी की गिनती ऐसे क्रिकेटर्स में होती है जिन्हें खिलाड़ी बनने के सफर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. शमी मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं.

कोरोना वायरस की वजह क्रिकेट का आयोजन नहीं हो रहा है. लेकिन इंडियन क्रिकेटर्स इंस्टाग्राम के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़े हुए किस्से फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बताया है कि जब वह क्लब क्रिकेट के लिए ट्रायल देने गए थे तो उन्हें चना और ब्रेड खाकर ही गुजारा करना पड़ा था. इतना ही नहीं शमी का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल काम है. इसके अलावा शमी ने इंस्टाग्राम लाइव में उन दिनों के बारे में भी बात की है जब वह बहुत ज्यादा पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग सीखने की कोशिश किया करते थे.

शमी ने कहा, ''पुजारा को गेंदबाजी करवाना बेहद मुश्किल काम है क्योंकि वह आपको थका देता है. आप गेंदबाजी करने के लिए 30 गज से भागकर आते हो और पुजारा उसे डिफेंस से खेलते हैं वह गेंद पर अटैक नहीं करते. ऐसे बल्लेबाज को गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि वह कोई रिस्क ही नहीं लेता है.'' जब शमी से कहा गया कि आपको तो पुजारा के खिलाफ खेलना नहीं है तब उनका जबाव आया, ''नेट प्रैक्टिस के दौरान भी जब आप पुजारा के खिलाफ गेंदबाजी करते हो तो कोई मजा नहीं आता है.''

इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को गेंदबाजी करना शमी ने मुश्किल काम बताया. शमी ने एक पुराने टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा कि ब्रेथवेट ने लगभग पूरा दिन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 50 या 60 रन की पारी खेली थी. शमी का मानना है कि ऐसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना थकामने वाला काम है.

पुरानी गेंद से करते थे प्रैक्टिस

शमी ने साथ ही खुलासा किया कि क्लब क्रिकेट के लिए ट्रायल के दौरान वह सिर्फ ब्रेड और चना खाकर ही दिन गुजारते थे. शमी ने पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग सीखने को शेयर करते हुए कहा, ''मैं अपने गेंदबाजी कोच बदरुद्दीन से पुरानी गेंद मांगकर ले जाया करता था और उनसे प्रैक्टिस किया करता था.'' एक दिन बदरुद्दीन ने शमी ने पूछा की इन पुरानी गेंदों का क्या करते हो तो उन्होंने कहा, ''मैं पुरानी गेंदों के साथ वही करने की कोशिश करता हों, उनका सवाल था वही क्या स्विंग? नहीं नहीं वो जो वसीम अकरम किया करते थे, रिवर्स स्विंग.''

शमी ने उस नियम का समर्थन किया है जिसमें कोरोना के बाद गेंद पर स्लाइवा के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकती है. शमी ने कहा, ''कोरोना के बाद स्लाइवा पर रोक लगाना बेहतर तरीका है क्यों इससे हमारे बीमार होने का खतरा कम हो जाएगा.''

शमी ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तुलना करने के इंकार कर दिया है. शमी का मानना है कि दोनों खिलाड़ी महान हैं और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में काफी योगदान दिया है. शमी ने कहा, ''कई बार ऐसी तुलनाओं के जरिए एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी की तुलना में कमतर दिखाने की कोशिश होती है. मैं ऐसी बहस में नहीं पड़ता. इन दोनों महान खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट को अपने तरीकों से आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.''

स्मिथ को लेकर दिए बयान पर घिरे अख्तर, आईसीसी ने ही किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget