एक्सप्लोरर

शाहिद अफरीदी होंगे पाकिस्तान के अगले PM! किसके दावे से पाक में खलबली मची

एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि कोई इस तरह की बात करना शुरू कर देता है तो आप जानते हैं, वह राजनीति में प्रवेश करना चाहता है. मुझे पूरा यकीन है कि अंतिम लक्ष्य अगला इमरान खान बनना है.

Shahid Afridi will be Next PM of Pakistan: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ एक्शन से तिलमिलाए हुए हैं. यही कारण है कि वो हर दिन जहरीला बयान दे रहे हैं. अब लोगों को लगने लगा है कि वो ऐसा सिर्फ राजनीति में करियर बनाने के लिए कर रहे है. सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं कि वो अगला इमरान खान बनना चाहते हैं और पाकिस्तान का पीएम बनना चाहते हैं.

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना को ही जिम्मेदार बता दिया था. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद लगातार अफरीदी भारत के खिलाफ जहरीला बयान दे रहे हैं.

रविवार को कराची में "यौम-ए-तशकूर" (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई के लिए सराहना की. उन्होंने एक और झूठा दावा करते हुए कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में निर्दोष बच्चों की जान गई, जबकि भारत ने सिर्फ पाकिस्तान द्वारा पाले जा रहे आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था.

अफरीदी ने कहा, "आज हम सभी शांति के लिए एकजुट हुए हैं. हमारा देश हमें शांति सिखाता है. जो लोग बिना सबूत के हम पर आरोप लगाते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम लंबे समय से आतंकवाद के शिकार हैं. हमने अपने 80, 90 या यहां तक ​​कि 1,000 लोगों को खोया है. आप 10 मिनट के भीतर बिना किसी जांच के पाकिस्तान पर आरोप कैसे लगा सकते हैं?"

उनकी यह टिप्पणी भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य कार्रवाई के कुछ दिनों बाद की गई. 7 मई को शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर, नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमलों की एक श्रृंखला थी. भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस मिशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.

अफरीदी के कमेंट पर लोगों ने की इमरान खान से तुलना

अफ़रीद की टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अफ़रीदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से की है, जिन्होंने क्रिकेट आइकन से लोकप्रिय राजनेता बनने का सफ़र तय किया.


शाहिद अफरीदी होंगे पाकिस्तान के अगले PM! किसके दावे से पाक में खलबली मची

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "और फिर कोई इस तरह की बात करना शुरू कर देता है. आप जानते हैं, वह राजनीति में प्रवेश करना चाहते हैं. मुझे पूरा यकीन है कि अंतिम लक्ष्य अगला इमरान खान बनना है!"

एक्स यूजर @MoneyMystery ने लिखा, "नए इमरान खान बनने वाले हैं." एक कमेंट में लिखा गया था, "अफरीदी...जल्द ही पाकिस्तान के पीएम बनने वाले हैं. ऐसे लोग जो भारत की आलोचना करते हैं, उन्हें अक्सर वहां के लोग पसंद करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget