एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: 'ओवर कॉन्फिडेंस आपको मरवा देता है', वर्ल्ड कप फाइनल के बीच शाहिद अफरीदी ने कही थी यह बात; अब खूब वायरल हो रहा वीडियो

Shahid Afridi On Team India: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की शुरुआत में शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया को लेकर एक बयान दिया था. यह अब खूब वायरल हो रहा है.

Shahid Afridi On WC 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी चल रही थी, तब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने लाइव टीवी पर एक बयान दिया था. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर कहा था कि कई बार ओवर कॉन्फिडेंस आपको मरवा देता है. टीम इंडिया को फाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर का यह कमेंट अब खूब वायरल हो रहा है.

शाहिद अफरीदी ने यह बात पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'समां टीवी' पर एक डिबेट के दौरान कही थी. यहां उनके साथ पैनल में मोहम्मद यूसुफ भी मौजूद थे. वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारतीय पारी जब पहले पावरप्ले में संघर्ष कर रही थी, तब अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों को टारगेट किया था. शुभमन गिल के लापरवाही भरे शॉट और रोहित शर्मा के गैर जरूरी शॉट पर आउट होने के बाद शाहिद अफरीदी का यह बयान आया था.

'लगातार जीतते हो तो ओवर कॉन्फिडेंस आ ही जाता है'
जब टीम इंडिया ने मैच के 11वें ओवर में ही श्रेयस अय्यर के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया, तब शाहिद अफरीदी से एंकर ने पूछा कि क्या यह बड़ी गेम का प्रेशर है. इस पर अफरीदी ने कहा, 'नहीं यह बड़े गेम का प्रेशर नहीं है. इनमें आत्मविश्वास है. पले बढ़े ही ऐसे हैं. ऐसी क्राउड के सामने खेलते रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से दबाव आधारित होता है. यह तो इन्हें पता है. जब आप लगातार मैच जीतते ही जाते हो तो आप अति आत्मविश्वासी भी हो जाते हो. ये चीज आपको मरवा देती है. क्योंकि जिन गेंदों पर ये आउट हुए हैं, ये विकेट देने जैसी गेंद तो बिल्कुल नहीं थी.'

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की 6 विकेट से हार
टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल में अपने शुरुआती तीन विकेट जल्द गंवाने के बाद दबाव में दिखी थी. पहले पावरप्ले के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने बेहद धीमी साझेदारी करते हुए रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नियमित अंतराल में विकेट भी ले रहे थे. नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम महज 240 पर ढेर हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टारगेट को आसानी से चेज़ कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीतते हुए छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया से सीखनी चाहिए प्लानिंग, कंगारुओं ने दुनिया को बताया कैसे बनते हैं वर्ल्ड चैंपियन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
BMC Election Results 2026: BMC चुनाव का रिजल्ट आज, 35 फीसदी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति, देखें धनकुबेरों की पूरी लिस्ट
BMC चुनाव का रिजल्ट आज, 35 फीसदी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति, देखें धनकुबेरों की पूरी लिस्ट
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
The Raja Saab BO Day 7: 400 करोड़ का बजट लेकिन एक हफ्ते बाद भी आधी लागत नहीं वसूल पाई 'द राजा साब', रूला देगा कलेक्शन
400 करोड़ का बजट लेकिन एक हफ्ते बाद भी आधी लागत नहीं वसूल पाई 'द राजा साब', रूला देगा कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
BMC Election Results 2026: BMC चुनाव का रिजल्ट आज, 35 फीसदी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति, देखें धनकुबेरों की पूरी लिस्ट
BMC चुनाव का रिजल्ट आज, 35 फीसदी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति, देखें धनकुबेरों की पूरी लिस्ट
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
The Raja Saab BO Day 7: 400 करोड़ का बजट लेकिन एक हफ्ते बाद भी आधी लागत नहीं वसूल पाई 'द राजा साब', रूला देगा कलेक्शन
400 करोड़ का बजट लेकिन एक हफ्ते बाद भी आधी लागत नहीं वसूल पाई 'द राजा साब', रूला देगा कलेक्शन
टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ
टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ
घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां
घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां
Alcohol Breath Smell: शराब पीने के बाद क्यों आती है मुंह से बदबू, इसमें ऐसा क्या मिला होता है?
शराब पीने के बाद क्यों आती है मुंह से बदबू, इसमें ऐसा क्या मिला होता है?
दिल को बचाना है तो आज ही छोड़ दें ये 4 आदतें, हार्ट एक्‍सपर्ट ने बताया सेहत का सच
दिल को बचाना है तो आज ही छोड़ दें ये 4 आदतें, हार्ट एक्‍सपर्ट ने बताया सेहत का सच
Embed widget