एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया से सीखनी चाहिए प्लानिंग, कंगारुओं ने दुनिया को बताया कैसे बनते हैं वर्ल्ड चैंपियन

WC 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की गेम प्लानिंग टीम इंडिया के मुकाबले ज्यादा बेहतर नजर आई. कंगारू टीम अपनी रणनीतियों को मैदान में सटीक तरह से लागू करने में भी कामयाब रही.

IND vs AUS WC 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 में एक वक्त ऐसा था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले एकतरफा अंदाज में गंवाने के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर थी. ऐसी परफॉर्मेंस के बाद शायद ही किसी ने सोचा था कि कंगारू टीम सेमीफाइनल तक भी पहुंच पाएगी. लेकिन यहीं से ऑस्ट्रेलिया ने धीरे-धीरे अपना गैर बदला और फिर न केवल सेमीफाइनल में जगह पक्की की बल्कि फाइनल में वर्ल्ड कप फेवरेट मानी जा रही टीम इंडिया को भी धूल चटा दी. इस पूरे सफर में ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया को बता दिया कि आखिर वर्ल्ड चैंपियन कैसे बना जाता है.

ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप में कई करीबी जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में आखिरी गेंद पर जीत, अफगानिस्तान के खिलाफ आठवें विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी करते हुए जीत और फिर सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालातों में जीत. ये कुछ ऐसी रोमांचक जीतें रहीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल समय में ढाढस बनाए रखने की शक्ति दी और फिर वर्ल्ड कप फाइनल में उसने अपने इसी पूरे सफर का अनुभव झोंक दिया. वर्ल्ड कप फाइनल में उसने उसी टीम इंडिया को चारों खाने चित कर दिया, जिसने उसे लीग मैच में बुरी तरह पटखनी दी थी.

अच्छी तरह से किया था होमवर्क
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ जबरदस्त होमवर्क किया था. हर बल्लेबाज के खिलाफ उनकी रणनीति अलग नजर आई. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ज्यादातर गेंदें 'बैक ऑफ लेंथ' रखी, जिस पर भारतीय बल्लेबाज परेशान होते दिखे. इस तरह की गेंदबाजी इसलिए की गई क्योंकि अहमदाबाद की बड़ी बाउंड्री वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ऐसी गेंदों पर बड़ा शॉट खेलने का खतरा बल्लेबाज कम ही लेना पसंद करते और फिर ऐसी गेंदों पर स्ट्राइक रोटेट करना भी आसान नहीं था. यानी उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के साथ ही मैदान के डाइमेंशंस का फायदा उठाने के लिए भी अच्छा खासा होमवर्क कर रखा था.

पिच को समझने में भारत से बेहतर रहे
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जबकि रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का ही चुनाव करने के अपने पूर्व निर्धारित मन के बारे में बताया था. यहां ऑस्ट्रेलिया का फैसला सही साबित हुआ. मैच की पहली पारी में भले ही स्पिनर्स को टर्न ज्यादा नहीं मिला लेकिन गेंद भी आसानी से बल्ले पर नहीं आ रही थी. इसके उलट दूसरी पारी में ओस ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को आसान बना दिया. ओस में भारतीय स्पिनर्स भी ऑस्ट्रेलिया को नुकसान नहीं पहुंचा सके.

पैट कमिंस की लाजवाब कप्तानी
पैट कमिंस की कप्तानी ने टीम के पूरे गेम प्लान को अच्छे से मैदान में लागू करवाया. उन्होंने बल्लेबाजों के हिसाब से गेंदबाजों को बहुत अच्छे से बदला. परिस्थितियों के हिसाब से खेलने की बजाए उन्होंने खुद मैच में परिस्थितियां निर्मित की. उनके तेज गेंदबाजों ने ज्यादा कटर गेंद फेंकी ताकि गेंद जल्दी पुरानी हो और रिवर्स स्विंग के सहारे आखिरी में भारतीय बल्लेबाजों को तेज रन बनाने से रोका जा सके. पैट कमिंस अपनी इन सारी योजनाओं को अच्छे से अमल में लाए.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: 97 गेंद तक एक भी बाउंड्री नहीं, क्या भारत को ले डूबी केएल और कोहली की धीमी साझेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget