एक्सप्लोरर

देवधर ट्रॉफी: कार्तिक, अश्विन, पृथ्वी शॉ जैसे सितारों से सजी इंडिया ए को मिली हार

इंग्लैंड के बाद एशिया कप में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके दिनेश कार्तिक ने आज देवधर ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाज़ी की. हालांकि इसके बावजूद वो अपनी टीम को जीत की दहलीज़ तक नहीं पहुंचा सके.

इंग्लैंड के बाद एशिया कप में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके दिनेश कार्तिक ने आज देवधर ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाज़ी की. हालांकि इसके बावजूद वो अपनी टीम को जीत की दहलीज़ तक नहीं पहुंचा सके.

मयंक मार्कंडेय (48 रन पर चार विकट) और शाहबाज नदीम (32 रन पर तीन विकेट) की फिरकी के कमाल से भारत बी ने मंगलवार को यहां खेले गये देवधर ट्राफी एकदिवसीय मैच में भारत ए को 43 रन से हरा दिया.

भारत बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 261 रन बनाने के बाद भारत ए को 46.4 ओवर में 218 रन पर आउट कर दिया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं पाने वाले भारत ए के कप्तान दिनेश कार्तिक ने 99 रन की पारी खेली लेकिन उन्हें रविचंद्रन अश्विन (54) के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 123 रन जोड़े.

भारत बी के नदीम ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए को मैच के तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर करारा झटका दिया. उन्होंने पृथ्वी शॉ (सात) और करुण नायर(शून्य) को चलता किया.

भारत ए ने 87 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद कार्तिक और अश्विन ने मोर्च संभाला. कर्तिक ने 114 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया. मार्कंडेय ने अश्विन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

इसके बाद नदीम ने अपनी ही गेंद पर कार्तिक का कैच लपककर भारत ए की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. दस ओवर में 32 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले नदीम को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. वरूण आरोन ने भी दो विकेट लिये.

इससे पहले भारत बी ने हनुमा विहारी (87) और मनोज तिवारी (52) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी के बूते 261 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 46 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 रनों का योगदान दिया. भारत ए के लिए अश्विन ने 39 रन देकर दो विकेट लिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट
इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget