एक्सप्लोरर

स्कॉटलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 6 रनों से हराया

स्कॉटलैंड ने नया इतिहास रचा

नॉन टेस्ट प्लेइंग कंट्री स्कॉटलैंड ने विश्व की नंबर वन वनडे टीम इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 5 विकेट खोकर रिकॉर्ड 371 रन बनाए, किसी भी नॉन प्लेइंग टीम की तरफ से ये सबसे बड़ा स्कोर था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 365 रन ही बना सकी.

रोमांच और उतार-चढाव से भरे इस मुकाबले को स्कॉटलैंड की ओर मोड़ा गेंदबाज सैफयान शरीफ ने, जो कि इंग्लैंड की पारी का 49वां ओवर लेकर आए थे. इंग्लैंड को दो ओवर में 11 रन बनाने थे और उनके दो विकेट बचे हुए थे. लेकिन ओवर की पहली ही गेंद पर आदिल राशिद रन आउट हो गए. अगली तीन गेंद पर तीन रन बने लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने मार्क वुड को LBW कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टॉ ने 59 गेंद में 105 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन उनके अलावा सिर्फ एलेक्स हेल्स ही अर्द्धशतक(52) लगा पाए. विशाल और रिकॉर्ड लक्ष्य के सामने इंग्लैंड ने शुरुआत काफी तेज की. बेयरस्टो अलग ही रंग में दिख रहे थे और जेसन रॉय(34) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में ही 129 रन जोड़ लिए. लेकिन इसके बाद नियमति अंतराल पर विकेट गिरते रहे. टेस्ट कप्तान जोए रूट सिर्फ 29 रन बना सके तो कप्तान इयान मोर्गन के बल्ले से 20 रन ही आए. इंग्लैंड हार की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन तभी मोईन अली(46) और लियाम प्लकेंट(नाबाद 47) ने मोर्चा संभाल लिया. ऐसा लग रहा था कि दोनों टीम को जीत दिला कर ही वापस लौटेंगे लेकिन 46वें ओवर में अली आउट के आउट होने के साथ इंग्लैंड की उम्मीदें भी पवेलियन लौट गई.

एडिनबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को उनके ही घर में पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दे दिया. मोर्गन का ये फैसला गलत साबित हुआ और स्कॉटलैंड ने पांच विकेट खोकर 371 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा कर दिया. स्कॉटलैंड के लिए कैलम मैकलियोड ने नाबाद 140 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. 29 साल के मैकलियोड ने महज 70 गेंद में अपना शतक बना लिया था जो उनका इस स्तर पर सातवां शतक है और नॉन टेस्ट प्लेइंग नेशन में सबसे आगे हैं, इतना ही नहीं टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ यह उनका पहला शतक है. यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी स्कॉटलैंड खिलाड़ी का पहला शतक है. मैकलियोड ने कुल 94 गेंद का सामना किया जिसमें 16 चौके और तीन छक्के शामिल हैं.

देखें मैच का वीडियो -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget