एक्सप्लोरर

SAvsPAK: उस्मान शेनवारी की शानदार गेंदबाज़ी के बाद बल्लेबाज़ों के कमाल से 8 विकेट से जीता पाकिस्तान

पाकिस्तानी बोर्ड ने शोएब मलिक को टीम की कमान सौंपी और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे मैच में आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली.

बीते दिन ही आईसीसी के द्वारा पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद को चार अंतराष्ट्रीय मैचों से बैन करने का फैसल सुनाया गया था. इसके बाद पाकिस्तानी बोर्ड ने शोएब मलिक को टीम की कमान सौंपी और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे मैच में आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली.

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मैच कैपटाउन में 30 जनवरी को खेला जाएगा.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इस मैच में मेजबान टीम के लिए हाशिम अमला (59) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (57) ने सबसे अधिक रन बनाए.

हाशिम और प्लेसिस के अर्धशतकों के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की पारी 164 रनों पर समाप्त हो गई. टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया.

दक्षिण अफ्रीका को 164 रनों के स्कोर पर समेटने में पाकिस्तान के लिए उस्मान शेनवारी की गेंदबाजी ने सबसे अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सबसे अधिक चार विकेट लिए. इसके अलावा, शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने दो-दो विकेट हासिल किए. मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को एक-एक सफलता मिली.

मेजबान टीम की ओर से मिले 165 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी. उसने इमाम उल हक (71) के अर्धशतक के दम पर इस लक्ष्य को केवल दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर आठ विकेट से जीत अपने नाम की.

इस पारी में पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 44 और बाबर आजम ने 41 रनों का योगदान दिया. मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर नाबाद रहे.

दक्षिण अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर और एंडिले फेलुक्वायो ने एक-एक सफलता हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget