एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर क्या बोले सरफराज खान?

Sarfaraz Khan: सरफराज खान का कहना है कि वह सूर्यकुमार यादव से प्रेरणा लेते हैं क्योंकि सूर्या भी उनके जैसे हालातों से गुजरे हैं.

Sarfaraz Khan on Selection Committee: मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) घरेलू क्रिकेट में पिछले तीन सीजन से कहर बरपा रहे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत चौंकाने वाला रहा है. हालांकि इसके बावजूद उन्हें अब तक भारत की टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. सिलेक्टर्स के इस फैसले को कई पूर्व क्रिकेटर्स गलत भी करार दे चुके हैं. अब इस मामले में सरफराज खान का बयान सामने आया है.

सरफराज खान ने दी टेलीग्राफ से बातचीत करते हुए कहा, 'अगर किस्मत में होगा तो अपना टाइम भी आएगा. सिलेक्शन मेरे हाथों में नहीं है. मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि मुझे इससे प्यार है और मैं यह करता रहूंगा. मैंने सीखा है कि टारगेट सेट नहीं करना है. मैं कोई उम्मीद नहीं रखता क्योंकि उम्मीदें सिर्फ निराशा की ओर ले जाती हैं. मैं हार्ड वर्क में यकीन रखता हूं और बाकी सब भाग्य पर छोड़ देता हूं.'

सरफराज ने यह भी कहा है कि इस मामले में वह सूर्यकुमार यादव से बहुत कुछ सीखते हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने सूर्यकुमार यादव से काफी कुछ सीखा है. उन्होंने भी इसी तरह की परिस्थिति का सामना किया और अब वह टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हैं. जब चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरअंदाज करते रहे तो भी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी बल्कि वह और दृढ़ संकल्पित होते गए. मेरी सूर्या से लगातार बात होती रहती है और वह हमेशा मुझे कहते हैं कि मौके का इंतजार करो. मेरे कोच अमोल मजूमदार सर भी मुझे प्रोत्साहित करते रहते हैं.'

सरफराज का ऐसा है फर्स्ट क्लास करियर
सरफराज खान ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37 मुकाबलों की 54 पारियों में 79.65 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाए हैं. वह अपने छोटे से फर्स्ट क्लास करियर में ही 3505 रन जड़ चुके हैं. इनमें 13 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. वह एक बार तिहरा शतक भी जमा चुके हैं. पिछले तीन सीजन से तो उनका बल्ला आग उगल रहा है. इसके बावजूद इस खिलाड़ी को अब तक टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल सकी है. बांग्लादेश दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इस खिलाड़ी को सिलेक्ट नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें...

Rishabh Pant Health Update: इस हफ्ते हॉस्पिटल से हो जाएगी ऋषभ पंत की छुट्टी, जानिए मैदान पर लौटने में लगेगा कितना वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget