एक्सप्लोरर

संजू सैमसन का वापसी के बाद बड़ा बयान, कहा- विकेटकीपिंग के लिए तैयार हूं

बांग्लादेश के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में संजू को खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन पंत का खराब फॉर्म संजू की टीम में जगह बनाने में मदद कर सकता है.

मुंबई: वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में संजू सैमसन की चोटिल धवन के स्थान पर वापसी हुई है. सैमसन बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन बिना मौका दिए ही उन्हीं टीम से बाहर कर दिया गया था. दोबारा टीम में चयन होने के बाद सैमसन की कोशिश अगले साल ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने पर है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि वर्ल्ड कप की टीम को लेकर विकेटकीपर का स्लॉट अब तक खाली है. सैमसन ने कहा है कि वह विकेटकीपिंग के लिए तैयार हैं और निरंतरता वो चीज नहीं है जिसके कारण उन्हें परेशानी आ रही हो. सैमसन के लिए टीम की जीत में योगदान देना प्राथमिकता है. सैमसन ने आगे कहा, "मैंने निरंतरता के बारे में नहीं सोचा है कि यह एक मुद्दा है. मैंने जो समझा है वो यह है कि मैं थोड़ा अलग तरह का खिलाड़ी हूं और मुझे लगता है कि मैं मैदान पर जाकर गेंदबाजों पर हावी हो सकता हूं. ऐसा हो सकता है कि जब मैं निरंतरता पर ध्यान दूं तो मैं अपनी स्टाइल खो बैठूं. निरंतरता लाने के लिए मैं अपने खेलने की शैली में बदलाव नहीं कर सकता." उन्होंने कहा, "मैं चीजों को एकदम सरल रखना चाहता हूं. अगर मुझे पांच पारियां मिलती हैं तो मैं एक या दो पारियों में बड़ा स्कोर करना चाहूंगा और अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहूंगा. मेरी पारी में निरंतरता मेरी टीम को मैच नहीं जिता सकती. टीम के लिए मैच जीतने के लिए जरूरी है कि मैं लाजवाब पारी खेलूं. मैं इस तरह से सोचता हूं."

रिद्धिमान साहा की उंगली का सफल ऑपरेशन, डे नाइट टेस्ट में हुए थे चोटिल

विकेटकीपिंग के सवाल पर सैमसन ने कहा कि वह इससे कभी भी पीछे नहीं हटते और इस तरह के फैसले लेना टीम प्रबंधन पर है. सैमसन ने कहा कि वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के साथ बैठकर आगे के बारे में बात करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए तैयार हूं, मुझे पहले ऐसा करने का मौका नहीं मिला. मैं उनसे बात करने को तैयार हूं." रिषभ पंत के खराब प्रदर्शन की वजह से बतौर विकेटकीपर भी सैमसन के पास टीम में अपनी जगह बनाने का मौका है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget