एक्सप्लोरर

Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने शतक ठोक कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

IND vs SA 1st T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया है. यह उनके इंटरनेशनल टी20 करियर का दूसरा शतक है.

Sanju Samson Century T20I: संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में शतक लगा दिया है. उन्होंने 47 गेंद में सेंचुरी पूरी की है. इसी के साथ सैमसन अब अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार दो पारियों में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. सैमसन ने इससे पूर्व बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में 111 रन की पारी खेली थी. अब उससे अगली ही पारी में सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के सामने शतक लगाया है.

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी की शुरुआत की थी. अभिषेक महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन सैमसन दूसरे छोर से क्रीज पर टिके रहे. इस बीच उन्होंने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और गजब की बात यह रही कि अगले 50 रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 20 गेंद खेलीं. उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 66 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. तिलक वर्मा ने भी उनका बखूबी साथ निभाया, जिन्होंने 18 गेंद में 33 रन बनाए.

टी20 क्रिकेट में लगातार पारियों में शतक

संजू सैमसन ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने लगातार दो टी20 मैचों में शतक लगाया है. उनसे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककियोन, दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो और इंग्लैंड के फिल साल्ट टी20 क्रिकेट में लगातार दो सेंचुरी लगाने का कारनामा कर चुके हैं. संजू सैमसन की पारी 107 के स्कोर पर समाप्त हुई, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए.

इससे पहले संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगा चुके हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ महज 40 गेंद में सेंचुरी पूरी कर ली थी. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को इस फेहरिस्त में पीछे छोड़ दिया था, लेकिन रोहित शर्मा अब भी उनसे आगे हैं. रोहित ने टी20 मैच में 35 गेंद में शतक लगाया हुआ है. वहीं अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने 50 गेंद से कम खेलकर शतक लगाया.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: कुलदीप यादव क्यों हैं टीम इंडिया से बाहर? असली वजह का हो गया खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार; वीडियो वायरल 
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: बीच बहस में भड़के ज्योतिषाचार्य! Avimukteshwara को कहे आपत्तिजनक शब्द! | CM Yogi
Chitra Tripathi: LIVE SHOW पर Avimukteshwara ने क्या करने की बात कह दी? | Shankaracharya Controversy
Prayagraj Aircraft Crash: प्लेन क्रैश में क्या बचे पायलट? देखिए हादसे के आखिरी 30 सेकंड का वीडियो!
Jaane Anjaane:😔 Reet को हुआ Unnati पर शक, कब आएगा Vikrant-Unnati का सच सामने #sbs (21.01.2026)
प्रशासन से Swami Avimukteshwara की लड़ाई जारी, कौन मागेंगे माफी! । Shankaracharya | CM Yogi | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार; वीडियो वायरल 
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
21 हजार की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा ये शख्स, मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर की कहानी हुई वायरल
21 हजार की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा ये शख्स, मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर की कहानी हुई वायरल
How Much Tea Is Safe: ठंड के मौसम में कितनी कप चाय सेहतमंद, जानें कब होने लगता है सेहत को नुकसान?
ठंड के मौसम में कितनी कप चाय सेहतमंद, जानें कब होने लगता है सेहत को नुकसान?
Embed widget