एक्सप्लोरर

बिलिंग्स ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए धोनी को बताया दुनिया का हीरो

इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने कहा है कि पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से छह हफ्ते इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान राहुल द्रविड़ के साथ काम करने से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनके फुटवर्क में सुधार हुआ.

 


 


 


बिलिंग्स ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए धोनी को बताया दुनिया का हीरो

मुंबई: बिलिंग्स की 93 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अभ्यास मैच में कल यहां भारत ‘ए’ के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम बार भारतीय टीम की अगुआई की. भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी से सीमित ओवरों की श्रृंखला खेली जानी है.


 


बिलिंग्स ने कहा, ‘‘इससे(आईपीएल में खेलने से) निश्चित तौर पर मदद मिलेगी(आगामी श्रृंखला में). अब तक खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक राहुल द्रविड़ के साथ यहां सिर्फ छह हफ्ते काम करने से स्पिन के खिलाफ मेरे फुटवर्क में सुधार हुआ है. यह बेहतरीन अनुभव है और मैं एक बार फिर इसका हिस्सा बनना चाहता हूं.’’ 


 


उन्होंने कहा,‘‘स्पिन बड़ी भूमिका निभाएगी, अश्विन और जडेजा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं, हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें यहां खेलने का काफी अनुभव है.’’ 


बिलिंग्स ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए धोनी को बताया दुनिया का हीरो

इसके साथ ही बिलिंग्स ने धोनी को भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हीरो करार दिया. उन्होंने कहा,‘‘वह भारत और दुनिया भर में हीरो है. कप्तान के रूप में उसका करियर कितना शानदार है. आज उसने दिखाया कि उसमें कितना क्रिकेट बचा है, क्या ऐसा नहीं है.’’ 


 


बिलिंग्स ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ की जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और अंत तक भारत ‘ए’ की उम्मीदें कायम रखी. उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छा गेंदबाज है, क्या ऐसा नहीं है. अगर वह काफी अच्छी टीम में खेल रहा है तो इसका एक कारण है. उसने शानदार गेंदबाजी की. दूसरा स्पिनर(लेग स्पिन से एक विकेट चटकाने वाला युजवेंद्र चहल) आईपीएल में खेलता है, क्या ऐसा नहीं है. वह दो काफी अच्छे स्पिनर हैं. लेकिन उनके लिए(रविचंद्रन) अश्विन और (रविंद्र) जडेजा के होते हुए भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा लेकिन संकेत अच्छे हैं.’’ 


 


अपनी पारी के संदर्भ में बिलिंग्स ने कहा कि इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उन्हें अपने आक्रामक रूख को नियंत्रण में रखना पड़ा क्योंकि वह जब भी तेजी से रन बना रहे थे तभी टीम का विकेट गिर जा रहा था. इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि इस अच्छी पारी के बावजूद वह इंग्लैंड की सीमित ओवरों की मजबूत टीम में अपनी बारी के लिए इंतजार करने को तैयार हैं. केंट का यह बल्लेबाज उस समय क्रीज पर उतरा जब इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 95 रन था. बिलिंग्स ने इसके बाद जोस बटलर के साथ 79 और फिर लियाम डासन के साथ 99 रन की साझेदारी की.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रुक गया रजत पाटीदार का तूफान, बेंगलुरु की जीत हो चुकी है तय; हैदराबाद का खेमा निराश
LIVE: रुक गया रजत पाटीदार का तूफान, बेंगलुरु की जीत हो चुकी है तय; हैदराबाद का खेमा निराश
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL
मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL
कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन
कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन

वीडियोज

Middle East Crisis: ईरान में भीषण धमाके, दुनिया में बढ़ी टेंशन | Iran Israel America War | Khamenei
Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'चिरैया' से पहले ये 6 फिल्में भी दिखा चुकी हैं मैरिटल रेप की दास्तान, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दोबारा देख सकते हैं
'चिरैया' से पहले ये 6 फिल्में भी दिखा चुकी हैं मैरिटल रेप की दास्तान, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दोबारा देख सकते हैं
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: जेल है या 5 स्टार होटल? स्वीडन की जेल देख हैरान लोग, यूजर्स बोले, सजा नहीं मजा कहिए, वीडियो वायरल
जेल है या 5 स्टार होटल? स्वीडन की जेल देख हैरान लोग, यूजर्स बोले, सजा नहीं मजा कहिए
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कब होगा खत्म? जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कब होगा खत्म? जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे
Embed widget