एक्सप्लोरर

बेटी सारा की मदद से सचिन तेंदुलकर ने काटे बेटे अर्जुन के बाल, वायरल हो रहा VIDEO

सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हेयरकट किया है. जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर नए अवतार में नजर आए. सचिन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर बेटे अर्जुन का हेयरकट करते नजर आ रहे हैं. महज कुछ ही घंटों में सचिन के इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर सचिन के इस नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो में अर्जुन भी अपने नए हेयरकट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. सचिन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करने की जरूरत होती है. वो चाहे बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हों. हेयरकट कैसा भी हुआ हो अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो. मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंदुलकर को बहुत बहुत शुक्रिया."

सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैन के साथ शेयर करते रहते हैं. इससे पहले सचिन खुद अपने बाल काटते नजर आए थे. जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी. सचिन ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'स्क्वायर कट से हेयर कट.' बता दें कि लॉकडाउन के बीच कई सेलिब्रिटी अपने घर पर ही हेयरकट करने का वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

सपने में सौरव गांगुली को डराता था ये पाकिस्तानी गेंदबाज, अगले दिन दादा ने जड़ दिया दोहरा शतक

विराट कोहली ने खोला अपनी कामयाबी का राज़, बचपन से ही इस सोच के साथ करते थे तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget