एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने खोला अपनी कामयाबी का राज़, बचपन से ही इस सोच के साथ करते थे तैयारी

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली अपनी शानदार बैटिंग से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. कोहली ने बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल के साथ फेसबुक लाइव के जरिए बातचीत की.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि मैच के दौरान उन्होंने कभी अपनी काबिलियत पर शक नहीं किया. उन्होंने साथ ही बताया कि वह बचपन में यह सोच कर सोते थे कि जो मैच भारत जीत नहीं पाया वो उस मैच को जीत सकते हैं.

कोहली ने बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल के साथ फेसबुक लाइव पर कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी अपने आप पर शक नहीं किया. हर इंसान में कमजोर और ताकतवर पहलू होते हैं. दौरे पर जब आपका नेट सेशन अच्छा न रहा हो तो आप सोचते हो कि आप लय में नहीं हो."

उन्होंने कहा, "हां शक होता है और यह आपके दिमाग में चलता रहता है. इससे निकलने का रास्ता सिर्फ यही है कि आप तब तक लगातार मेहनत करते रहो जब आपको यह न लगने लगे कि यह सिर्फ एक रुकावट थी. अगर मुझे लगता है कि मैं अच्छा हूं तो हूं."

31 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, "मैच में जो स्थिति होती है उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको ज्यादा सोचना नहीं होता. आप अपना रोल जानते हुए इस पर प्रतिक्रिया देते हो. नकारात्मक आवाजें हमेशा मैदान के बाहर आती हैं जब आप लड़ने वाली स्थिति में नहीं होते हो."

कोहली ने बताया कि जब वह भारत का मैच देखा करते थे तब उन्हें लगता था कि वह रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं.

विराट ने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं जब छोटा था, मैं भारत के मैच देखता था और उनकी हार देखता था. मैं यह सोचते हुए सोता था कि मैं यह मैच जीत सकता था. अगर मैं 380 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा हूं तो मैंने कभी नहीं सोचा कि हम इसे हासिल नहीं कर सकते."

कोहली ने इस तरह के एक मैच का जिक्र किया जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेला था और भारत को जितवाया था. यही मैच था जिसने कोहली की छवि को एक तरह से बदल कर रख दिया था.

कोहली ने कहा, "2011 में होबार्ट में हमें क्वालीफाई करने के लिए 40 ओवरों में 340 रन बनाने थे. ब्रेक पर मैंने सुरेश रैना से कहा हम इसे टी-20 मैच की तरह खेलेंगे. 40 ओवर लंबा समय है. पहले 20 खेलते हैं और देखते हैं कि कितने रन बनते हैं और फिर अगला टी-20 खेलेंगे."

31 वर्षीय भारतीय कप्तान कोहली टीम इंडिया की ओर से 86 टेस्ट मैचों में 53.62 की शानदार औसत से 7240 रन बना चुके हैं. जिसमें 27 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं 248 वनडे मैचों में विराट 11867 रन बना चुके हैं. जिसमें 43 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं. जबकि 82 टी-20 मैचों में विराट 2794 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा- मैं इमरान खान की तरह टीम को लीड करना चाहता हूं

फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम भरने के लिए क्लब ने पुतलों की जगह सीट पर रख दिए 'सेक्स डॉल्स', मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget