एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar Birthday: 100 शतक के अलावा सचिन तेंदुलकर के पांच महारिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव 

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर अपना 51वां जन्मदिन मना रहा हैं. इस खास मौके पर हम आपको पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ के ऐसे पांच रिकॉर्ड बातएंगे, जिनका टूटना लगभग असंभव है.

Happy Birthday Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल, 2024 (बुधवार) को 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए. उनका सबसे मशहूर रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाना है. लेकिन 100 शतक के अलावा हम आपको सचिन तेंदुलकर के ऐसे पांच रिकॉर्ड बताएंगे, जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव है. 

1- सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच 

सचिन तेंदुलकर सबसे ज़्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं. मौजूदा वक़्त में टेस्ट क्रिकेट इतना ज़्यादा नहीं खेला जाता है. ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी 100 टेस्ट ही खेल तो उसे बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है. हालांकि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने अब तक 187 टेस्ट मैच खेल लिए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं. 

2- सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन

सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 34,357 रन बनाए. वह क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बैटर हैं. सचिन का यह रिकॉर्ड टूट पाना लगभग नामुमकिन है. मौजूदा वक़्त में सिर्फ विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने 25,000 हज़ार अंतर्राष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 

3- अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा मैच 

सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने अपने करियर में 664 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले. मौजूदा वक़्त में सिर्फ विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने 500 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों का आंकड़ा पार किया है. 

4- सबसे ज़्यादा चौके

सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा चौके लागने वाले बल्लेबाज़ हैं. तेंदुलकर ने 664 मैचों की 782 पारियों में बैटिंग करते हुए 4076+ चौके लगाए. लिस्ट में दूसरा नाम कुमार संगाकार का है, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 3015 चौके लगाए. 

5- सबसे ज़्यादा 50 या उससे ज़्यादा का स्कोर 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज़्यादा 50 या उससे ज़्यादा का स्कोर बनाया है. दिग्गज तेंदुलकर ने 264 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया, जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल रहे. 

 

ये भी पढ़ें...

LSG vs CSK: कैसे चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ गंवाया जीता हुआ मैच? कप्तान गायकवाड़ ने बताई कड़वी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget