एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर ने खोला राज- 2007 में विवियन रिचडर्स ने सन्यास लेने से रोका

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 2007 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था. लेकिन रिचडर्स से 45 मिनट तक हुई बातचीत ने उनका फैसला बदल दिया.

World Cup 2019: 2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद सचिन, राहुल और गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी सवालों के घेरे में आ गए थे. सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया है कि उस वक्त वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज रहे विवियन रिचडर्स ने उन्हें संन्यास लेने से रोका था. खुद सचिन का भी यह विश्व कप अच्छा नहीं रहा था और टूर्नामेंट के तीन मैचों में उन्होंने मात्र 64 रन ही बनाए थे. सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 2007 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था. लेकिन रिचडर्स से 45 मिनट तक हुई बातचीत ने उनका फैसला बदल दिया. सचिन ने कहा, "उस समय भारतीय क्रिकेट से जुड़ी जो चीजें हो रही थीं उनमें सब कुछ ठीक नहीं था. हमें कुछ बदलाव की जरूरत थी और मुझे लगता था कि अगर वे बदलाव नहीं हुए तो मैं क्रिकेट छोड़ देता. मैं क्रिकेट को अलविदा कहने को लेकर 90 प्रतिशत सुनिश्चित था." उन्होंने कहा, "लेकिन मेरे भाई ने मुझे कहा कि 2011 में विश्व कप का फाइनल मुंबई में होगा और क्या तुम उस इस खूबसूरत ट्रॉफी को अपने हाथ में थामने की कल्पना कर सकते हो." सचिन ने आगे कहा, "इसके बाद मैं अपने फार्म हाउस में चला गया और वहीं मेरे पास सर विवियन का फोन आया, उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि मेरे अंदर काफी क्रिकेट बचा है. हम दोनों के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई. जब आपका हीरो आपको फोन करता है तो यह काफी मायने रखता है. यह वह समय था जिसने मेरे लिए कई चीजें बदल दीं और इसके बाद से मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा होता गया." मास्टर ब्लास्टर सचिन ने फिर 2011 में हुए अगले विश्व कप में नौ मैचों में 482 रन बनाए थे. इसमें इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया गया शतक भी शामिल था. भारत ने इस विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार विश्व कप अपने नाम किया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का फैन हुआ WWE रेसलर, SRH vs RR एलिमिनेटर से पहले शेयर किया वीडियो
वैभव सूर्यवंशी का फैन हुआ WWE रेसलर, SRH vs RR एलिमिनेटर से पहले शेयर किया वीडियो
SRH vs RR Pitch Report: मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर मैच, जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद
मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा SRH vs RR एलिमिनेटर मैच, जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद
Playing XI of Uncapped: वैभव सूर्यवंशी से लेकर साकिब हुसैन, पूर्व क्रिकेटर ने चुनी IPL में अनकैप्ड प्लेयर्स की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी से लेकर साकिब हुसैन, पूर्व क्रिकेटर ने चुनी IPL में अनकैप्ड प्लेयर्स की प्लेइंग इलेवन
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली

वीडियोज

Bakrid Controversy: बकरीद से एक दिन पहले देशभर में भारी बवाल | Mumbai
Shubhendu Government Action: एक्शन में शुभेंदु..Bengal में घुसपैठियों की उलटी गिनती शुरू | TMC
Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, Congress में हलचल | Rahul Gandhi | Congress | Siddaramaiah
Breaking | US Iran Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, जंग तय? | Hormuz | Trump
West Bengal Politics: सुबह होते ही घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
Raja Shivaji BO Day 26 Worldwide: ‘राजा शिवाजी’ ने 26वें दिन भी दुनियाभर में मचाया तहलका, खूब छापे नोट, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
‘राजा शिवाजी’ ने चौथे मंगलवार भी दुनियाभर में मचाया तहलका, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Explained: 487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया... लेटिशिया के साथ हैवानियत की सस्ती सजा क्यों?
487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया! हैवानियत की सस्ती सजा क्यों
Rose Plant Care: जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget