एक्सप्लोरर

धोनी को अफगानिस्तान के खिलाफ अधिक जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी चाहिए थी : सचिन तेंदुलकर

सचिन का मानना है कि जाधव को वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है, इसलिए धोनी को आगे आकर जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी.

World Cup 2019: टीम इंडिया ने कड़े मुकाबले में अफगानिस्तान को 11 रन से हराकर वर्ल्ड कप में विजयी अभियान जारी रखा है. लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव की धीमी बल्लेबाजी पर निराशा जाहिर की. सचिन तेंदुलकर ने भारत की धीमी बल्लेबाजी पर निराशा जताते हुए कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव सहित मध्यक्रम में पॉजिटिव बल्लेबाजी की कमी दिखी. अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने भारतीय मध्यक्रम रन बनाने के लिए संघर्ष करता दिखा और दो बार की चैम्पियन टीम शनिवार को यहां 50 ओवर में आठ विकेट पर 224 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान जीत के काफी करीब पहुंच गया था जिसे आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे और मोहम्मद नबी (55 गेंद में 52 रन) टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत काफी करीब ले आये थे. अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बाद 50वें ओवर में मोहम्मद शमी की हैट्रिक से भारत ने इस मैच को 11 रन से अपने नाम किया. तेंदुलकर ने कहा, ''मुझे थोड़ा निराशा हुई, यह बेहतर हो सकता था. मुझे केदार और धोनी की साझेदारी से भी निराशा हुई जो काफी धीमी थी. हमने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 34 ओवर बल्लेबाजी की और 119 रन बनाए. यह एक ऐसा पहलू है जहां हम बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे. सकारात्मक रवैये की कमी दिखी.'' धोनी और जाधव ने पांचवें विकेट लिए 84 गेंद में सिर्फ 57 रन की साझेदारी की जिसमें धोनी का योगदान 36 गेंद में 24 रन जबकि जाधव ने इस दौरान 48 गेंद में 31 रन बनाये. तेंदुलकर ने कहा, ''हर ओवर में दो तीन से अधिक डॉट गेंद हो रही थी. कोहली पारी के 38वें ओवर में आउट हुए और 45वें ओवर तक भारतीय टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी. मध्यक्रम के बल्लेबाजों को हालांकि अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, जिससे वे दबाव में थे. मध्यक्रम के बल्लेबाजों को हालांकि बेहतर रवैया दिखाना चाहिये था.'' टूर्नामेंट में पहली बार भारतीय टीम का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया हालांकि कप्तान विराट कोहली ने 67 रन बनाये. तेंदुलकर ने कहा कि जाधव को अब तब बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था और ऐसे में धोनी को जिम्मेदारी उठानी चाहिये थी. जाधव ने टूर्नामेंट में इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदों का सामना किया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget