एक्सप्लोरर

'उन्हें बॉक्सिंग ग्लव्स पहना देना चाहिए जब मैं...', सचिन तेंदुलकर ने अंपायर स्टीव बकनर के लिए कही ये बात

Sachin Tendulkar On Umpire Steve Bucknor: अंपायर स्टीव बकनर ने कई बार सचिन तेंदुलकर को विवादास्पद तरीके से आउट दिया. सोमवार को सचिन ने अंपायर को लेकर कहा कि उन्हें बॉक्सिंग ग्लव्स पहना देना चाहिए जब.

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में कई शानदार पारियां खेली. सचिन दुनिया में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उनके नाम 100 शतक हैं. अपने बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सचिन का अधिकतर समय मैदान स्वाभाव शांत ही रहा, बहुत कम बार देखा गया जब सचिन गुस्से में नजर आए हों. कई बार वह गुस्से में अंपायर के कारण आए, जब उन्हें गलत तरीके से आउट दिया गया. उस समय डीआरएस नहीं था, नहीं तो वह कई बार आउट नहीं होते. उनके खिलाफ कई बड़े अंपायर ने कई बार गलत फैसले दिए, इनमें स्टीव बकनर का नाम भी शामिल है. वेस्टइंडीज के इस अंपायर ने कई मौकों पर सचिन को आउट दिया, जबकि वह नॉट आउट थे.

सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को रेडिट पर अपना पहला 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया, इसमें वह फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान एक फैन ने जब उनसे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई के बारे में पूछा तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि हां उनकी सगाई हो गई है. इसी दौरान उनसे एक फैन ने अंपायर स्टीव बकनर के बारे में भी पूछा, फैन ने कहा, "स्टीव बकनर पर कुछ कहना चाहते हो?"

स्टीव बकनर के बारे में क्या बोले सचिन तेंदुलकर?

सचिन तेंदुलकर ने मजाकिए अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा, "जब भी मैं बल्लेबाजी करूं तो उन्हें बॉक्सिंग ग्लव्स पहना देना, ताकि वो अपनी उंगली ऊपर न कर पाए. (ताकि वह उन्हें आउट न दे पाए). 

बता दें कि वेस्टइंडीज अंपायर स्टीव बकनर ने एक से ज्यादा बार सचिन तेंदुलकर को गलत तरीके से आउट दिया. पहली बार गलत आउट 2003 में तब दिया जब सचिन ब्रिस्बेन में खेल रहे थे. जेसन गिलेस्पी की एक गेंद पेड पर लगी, सचिन ने शॉट नहीं खेला था. बनकर ने आउट करार दिया, जिसने सचिन समेत सभी को हैरान कर दिया. सचिन के जाने के बाद रीप्ले में भी नजर आया कि गेंद स्टंप से काफी ऊंची थी, करीब 10 इंच ऊपर.

पाकिस्तान के खिलाफ भी स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को दिया गलत आउट

2 साल बाद ईडन गार्डन्स ग्राउंड पर भी स्टीव बनकर ने सचिन तेंदुलकर को गलत आउट दिया था. तब पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुल रज्जाक की गेंद पर सचिन ने हलके हाथ से खेला, लेकिन गेंद बल्ले से बिना टकराए विकेट कीपर के हाथों में गई. रज्जाक ने भी हल्की से अपील की थी, लेकिन बकनर ने उंगली उठाकर आउट करार दे दिया. सचिन ने बहस नहीं लेकिन पवेलियन लौटते हुए उनकी निराशा साफ झलक रही थी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget