एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir Invitation: सचिन और विराट को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, इस दिन अयोध्या जाएंगे दोनों दिग्गज

Ram Mandir: सचिन और विराट को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है. जनवरी में होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए क्रिकेट के ये दोनों दिग्गज अयोध्या जा सकते हैं.

Sachin and Virat: क्रिकेट के दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को आपने क्रिकेट के मैदान पर तो कई बार देखा होगा, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को आप जल्द ही देश के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में भी एकसाथ देख सकते हैं. दरअसल, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन और विराट दोनों अयोध्या जा सकते हैं.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सचिन और विराट को मिला निमंत्रण

प्रिंट इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबित सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है. अगर ऐसा है, तो यह पहली बार होगा कि क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ये दो भारतीय खिलाड़ी एकसाथ किसी धार्मिक स्थल के कार्यक्रम को देखने जाएंगे. आपको बता दें कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के इस सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी, 2024 को किया जाएगा. 

पीएम मोदी समेत करीब 8000 गणमान्य व्यक्ति होंगे शामिल

इस खास कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से, प्रतिष्ठित क्रिकेट जोड़ी के अलावा, लगभग 8000 गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. जनवरी 2024 तक पवित्र मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. रामलला की मूर्ति उद्घाटन समारोह में कई खास हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, समेत कई अन्य लोग शामिल हैं.

सचिन और विराट को कई बार धार्मिक कार्यों में शामिल होते हुए देखा गया है. खासतौर पर विराट कोहली तो पिछले कुछ महीनों या सालों में कई बार अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ देशभर के अलग-अलग धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ करते हुए दिखाई दिए हैं. विराट के कुछ फैन्स का मानना है कि जब से उन्होंने धार्मिक स्थलों पर जाना शुरू किया है, तब से उनका फॉर्म भी वापस आया है, और अब वह अपने करियर की बेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में बिकने वाले अभी तक के 5 सबसे युवा क्रिकेटर्स, मात्र 16 साल में करोड़पति बना था यह खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget