एक्सप्लोरर

WTC Final 2025 : फाइनल जीतने के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम नहीं बन पाई नंबर 1, ऑस्ट्रेलियाई टीम की बादशाहत बरकरार

साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल जीत लिया लेकिन ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनने से चूक गई है. ऑस्ट्रेलिया हार के बावजूद टॉप पर कायम है.जानिए टीम इंडिया की रैंकिंग क्या है.

WTC Final 2025 : साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023-25) के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है. साउथ अफ्रीका टीम ने ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप जीतकर 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. लॉर्ड्स में खेला गया यह ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है, लेकिन इस यादगार जीत के बावजूद अफ्रीकी टीम को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 की कुर्सी हासिल नहीं हो सकी है.

जीत के बाद भी अफ्रीकी टीम नंबर 2 पर

हाल ही में आईसीसी ने टीम की टेस्ट रैंकिंग जारी की है. इस रैंकिंग के मुताबिक, साउथ अफ्रीका को फाइनल जीतने के बाद एक स्थान का फायदा जरूर मिला है, लेकिन टीम अब भी दूसरे नंबर पर बनी हुई है. फाइनल में जीत हासिल करने के बाद टीम के पास अब 114 रेटिंग अंक हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम जो फाइनल में हार गई थी, वह 123 अंकों के साथ पहले पायदान पर कायम है. इस तरह डब्ल्यूटीसी फाइनल हार कर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बादशाहत फिलहाल टेस्ट रैंकिंग में बरकरार है.

इंग्लैंड और भारत की टेस्ट रैंकिंग में स्थिति

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है, जिसके पास 113 रेटिंग अंक हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर भारतीय टीम है, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हार चुका है. भारतीय टीम को अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका जल्द मिलेगा, क्योंकि 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर न सिर्फ टेस्ट अंक बटोरकर आईसीसी रैंकिंग में ऊपर आना चाहेगी बल्कि भविष्य की टेस्ट चैंपियनशिप के लिए मजबूत नींव भी रखना चाहेगी.

बाकी टीमों की टेस्ट रैंकिंग

टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है, जबकि श्रीलंका की टीम छठे और पाकिस्तान की टीम सातवें स्थान पर बनी हुई हैं. वेस्टइंडीज आठवें नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम नौवें पायदान पर है. आयरलैंड 10वें नंबर पर है, जिसने अब तक केवल 5 टेस्ट मैच खेले हैं. अफगानिस्तान 11वें स्थान पर है और सबसे नीचे 12वें स्थान पर जिम्बाब्वे की टीम है.

हालांकि साउथ अफ्रीका ने चैंपियन बनकर क्रिकेट जगत में जोरदार संदेश दे दिया है, लेकिन नंबर 1 बनने की राह अभी भी बाकी है. आगे होने वाले टेस्ट मैचों के बाद आने वाले महीनों में टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget