एक्सप्लोरर

SA vs PAK 2nd ODI: मोहम्मद रिजवान का क्लासेन से हुआ झगड़ा, मैच के बीच दी गाली? जानें पूरा मामला

Mohammad Rizwan SA vs PAK: रिजवान और क्लासेन के बीच मैच के दौरान बवाल हो गया. अंपायर ने मामला बढ़ता देख दोनों को शांत करवाया.

Mohammad Rizwan SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेला गया. इस मुकाबले के दौरान मोहम्मद रिजवान, हारिस रउफ और हेनरिक क्लासेन के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने गाली भी दी. हालांकि आईसीसी ने अभी तक इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया है.

दरअसल पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को दूसरा वनडे खेला गया. मामला इसी मुकाबले का है. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 329 रन बनाए. इस दौरान रिजवान ने 80 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं बाबर आजम ने 73 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 248 रनों के स्कोर पर सिमट गई और मैच हार गई.

रिजवान और क्लासेन के बीच क्यों हुआ झगड़ा -

दक्षिण अफ्रीका की टीम बैटिंग कर रही थी. इस पारी के 26वें ओवर में बवाल हुआ. पाकिस्तान की ओर से यह ओवर हारिस रऊफ करने आए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रऊफ ने ओवर की आखिरी गेंद के बाद कुछ कहा, जो कि क्लासेन को ठीक नहीं लगा. इस बीच रिजवान भी आ गए और मामला काफी गंभीर हो गया. 

क्या रिजवान और क्लासेन ने दी गाली -

रिजवान और क्लासेन के मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ने गाली दी. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. आईसीसी ने भी इस मामले पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है. वीडियो में सुनाई दे रहे अपशब्दों की वजह से उसे एम्बेड नहीं कर रहे हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ क्लासेन की विस्फोटक पारी -

दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए क्लासेन अंत तक लड़ते रहे. उन्होंने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली. क्लासेन शतक से चूक गए. उन्होंने 74 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के लगाए. 

यह भी पढ़ें : वीमेंस टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मंधाना-घोष के दम पर तोड़ दिया सबसे बड़े टी20 स्कोर का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget