एक्सप्लोरर

SA vs NED: टी20 से बेस्ट है वनडे? वापसी का मिलता है मौका; दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद बहस तेज

World Cup 2023: नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप मुकाबले में 38 रन से शिकस्त दी. इस मैच के बाद वनडे क्रिकेट को टी20 की तुलना में ज्यादा बेहतर फॉर्मेट बताया जा रहा है.

ODIs and T20Is Comparison: वर्ल्ड कप 2023 में बीती रात (17 अक्टूबर) हुए उलटफेर के बाद एक बहस तेज हो गई है. यह बहस वनडे और टी20 क्रिकेट की तुलना से जुड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर कुछ क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स टी20 क्रिकेट को बेस्ट बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि वनडे क्रिकेट आज भी टी20 के मुकाबले ज्यादा बेहतर है.

दरअसल, पिछले कुछ टी20 वर्ल्ड कप में छोटी-छोटी टीमों ने कई उलटफेर किए थे. इसके बाद टी20 क्रिकेट को वनडे के मुकाबले ज्यादा रोमांचक माना जाने लगा था. क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में गलतियों के बाद संभलने का मौका कम ही मिलता है. ऐसे में कई बार बड़ी टीमें गच्चा खा जाती हैं. लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में पिछले तीन दिनों में जिस तरह से दो बड़े उलटफेर हुए हैं, उससे वनडे क्रिकेट की श्रेष्ठता एक बार फिर से साबित होते नजर आ रही है. वनडे क्रिकेट को किन मायनों में टी20 से बेस्ट माना जा रहा है? जानें क्या है सोशल मीडिया पर फैंस की राय..

  • टी20 मुकाबलों की तुलना में वनडे क्रिकेट में हमेशा ज्यादा बेहतर टीम को ही जीत मिलती है. ऐसा इसलिए क्योंकि 50 ओवरों के खेल में क्रिकेट के हर विभाग की अच्छे से परीक्षा होती है. इसके उलट टी20 में कम ओवर्स का खेले होने के कारण एकाध विभाग में बेहतर प्रदर्शन भी टीम को मुकाबले जीता देता है.
  • वनडे क्रिकेट में टीम गेम ही जीत का आधार रखता है. अकेले दम पर यहां कम ही मुकाबलों में जीत देखने को मिलती है. वहीं, टी20 क्रिकेट में इक्का-दुक्का परफॉर्मेंस भी मैच में जीत दिला देती है.
  • टी20 क्रिकेट में अगर एक-दो गलतियां हो जाती हैं तो फिर वापसी का मौका कम ही मिलता है. उधर, वनडे क्रिकेट में हमेशा वापसी के मौके होते हैं. बीती रात हुए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने 82 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने 245 रन का कुल स्कोर खड़ा कर दिया.
  • टी20 क्रिकेट में ज्यादातर समय बल्लेबाजों का लक्ष्य गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने का ही होता है, जबकि वनडे में बल्लेबाज परिस्थिति के हिसाब से खेलता है. यानी कभी उसे धीमे-धीमे पारी को आगे बढ़ाना पड़ता है तो कभी तेज तर्रार बैटिंग भी करनी होती है.
  • वनडे क्रिकेट में टी20 क्रिकेट के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्लानिंग की भी जरूरत होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि टी20 में मौके पर फैसले ज्यादा होते हैं, जबकि वनडे में कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को पूरे 50-50 ओवर के लिए पहले से ही खूब दिमाग खपाना पड़ता है. दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के मुकाबले में भी यह नजर आया था. नीदरलैंड्स के खिलाड़ी हर प्रोटियाज बल्लेबाज के लिए पर्चियों के हिसाब से बॉलिंग और फील्डिंग सेट कर रहे थे.

यह भी पढ़ें...

SA vs NED: दूसरे उलटफेर ने बढ़ाया वर्ल्ड कप का रोमांच, अब सेमीफाइनल की रेस नहीं रहेगी आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; जानें लिस्ट में भारत के कितने स्टेडियम शामिल
दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; लिस्ट में भारत के कितने?
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच
IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget