एक्सप्लोरर

SA vs NED: दूसरे उलटफेर ने बढ़ाया वर्ल्ड कप का रोमांच, अब सेमीफाइनल की रेस नहीं रहेगी आसान

NED vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में बीते तीन दिन के अंदर दो उलटफेर हुए. इन उलटफेरों के बाद वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस रोचक होने के आसार बन गए हैं.

World Cup 2023, SA vs NED: वर्ल्ड कप 2023 में बीती रात (17 अक्टूबर) एक बड़ा उलटफेर हुआ. नीदरलैंड्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से शिकस्त दे डाली. यह इस वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर रहा. इससे पहले अफगानिस्तान ने 15 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को मात दी थी. इन दो मुकाबलों ने ठंडे-ठंडे अंदाज में आगे बढ़ रहे वर्ल्ड कप को एकदम से गर्मी दे डाली है. इन दो मुकाबलों के नतीजों ने एक बार फिर बता दिया है कि क्रिकेट के खेल में कोई टीम छोटी-बड़ी नहीं होती है.

इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत का शोर अभी थमा भी नहीं था कि नीदरलैंड्स की दक्षिण अफ्रीका पर जीत ने वर्ल्ड कप में रोमांच ला दिया. अब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस आसान नहीं रहने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स दो ऐसी टीमें हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली नौ बड़ी टीमों के खिलाफ कम ही मुकाबले खेल पाती है. यह दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप की सबसे कमजोर टीमें भी हैं. आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में इनका स्थान क्रमशः नौवां और चौदहवां है.

टी20 क्रिकेट में तो यह टीमें पहले भी उलटफेर कर चुकी हैं लेकिन जैसे-जैसे क्रिकेट का फॉर्मेट बड़ा होता जाता है तो छोटी टीमों के लिए बड़ी टीमों पर जीत आसान नहीं होती लेकिन अफगानिस्तान और फिर नीदरलैंड्स ने तीन दिनों के भीतर दो उलटफेर कर सारे कयासों को दूर कर दिया है. इंग्लैंड को इस बार फिर से वर्ल्ड कप फेवरेट टीम के तौर पर गिना जा रहा था लेकिन अफगानिस्तान ने उसे आईना दिखा दिया. इसके बाद इस वर्ल्ड कप में एकतरफा मुकाबले जीत रही दक्षिण अफ्रीका की गत नीदरलैंड्स ने ऐसी बिगाड़ी है कि उसके लिए फिर से आत्मविश्वास हासिल कर पाना आसान नहीं होगा.

नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का गणित
वर्ल्ड कप 2023 में सभी टीमें अब तक 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं. इनमें से 9 टीमों को कम से कम एक जीत मिली है. यानी किसी भी टीम को सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं समझा जा सकता. अगर श्रीलंका, नीदरलैंड्स या अफगानिस्तान इस रेस में पिछड़ती भी हैं तो इन टीमों ने अपने अभी तक के खेल से यह तो साबित कर दिया है कि ये इस टूर्नामेंट्स में एक-दो और उलटफेर कर अन्य टीमों का गणित जरूर बिगाड़ सकती हैं.

कैसा रहा मैच का रोमांच?
नीदरलैंड्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय महज 112 रन के कुल योग पर 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन यहां से स्कॉट एडवर्ड्स ने कप्तानी पारी खेली और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर नीदरलैंड्स को निर्धारित 43 ओवर में 245 रन तक पहुंचा दिया. इसके बाद बाकी का काम डच गेंदबाजों ने कर दिखाया. नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की और नियमित अंतराल में विकेट झटकते रहे. नतीजा यह हुआ कि प्रोटियाज टीम 207 रन पर ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: वर्ल्ड कप मेजबानी पर आया था पाक टीम डायरेक्टर का विवादित बयान, ICC ने अब इस तरह दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
Virat Kohli IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब 24 कैच छोड़े, 11 मौके तो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गंवाए, क्या हुआ टीम इंडिया की फिल्डिंग को?
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब 24 कैच छोड़े, 11 मौके तो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गंवाए, क्या हुआ टीम इंडिया की फिल्डिंग को?
कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget