एक्सप्लोरर

धवन की हुंकार, कहा- टीम को मिला X-FACTOR, कहीं भी दर्ज कर सकते हैं जीत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. बुधवार को केपटाउन में होने वाले तीसरे मुकाबले से पहले टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि भारतीय टीम अब बेहद संतुलित है और कहीं भी जीत दर्ज कर सकती है. उनका मानना है कि टीम के पास वो एक्स फैक्टर आ गया है जो हर परिस्थिति में जीत दिलाए.

धवन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले कहा ,‘‘हमारे पास काफी अनुभव है. यह साउथ अफ्रीका का मेरा दूसरा दौरा है और मैं इसके लिए बेहतर तैयारी के साथ आया था. मानसिक और स्किल के रूप में भी. इससे बड़ा फर्क पड़ा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘अच्छी बात यह है कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं. युवा खिलाड़ी भी ऐसे खेल रहे हैं जैसे उनके पास काफी अनुभव हो और यही हमारी ताकत है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘हार्दिक पंड्या जैसे ऑलराउंडर के होने से टीम संतुलित हो गई है. हमारे पास स्पिनरों को जल्दी नहीं उतारने का विकल्प है. इससे टीम में लचीलापन बढ गया है. हमें पता है कि स्पिनरों को देर से गेंद सौंपी जा सकती है और हार्दिक उस समय गेंदबाजी कर सकता है. यह एक्स फैक्टर है.’’

शुरूआती दो मैच जीतने के बावजूद धवन ने कहा कि उनकी टीम आत्ममुग्धता का शिकार नहीं होगी.

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे नहीं लगता कि आत्ममुग्धता कोई मसला होगी. हमारे लिए यह बड़ी सीरीज है. साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में अच्छा खेला लिहाजा वे वापसी की कोशिश करेंगे.’’

टेस्ट के बाद वनडे में भी रन के लिए तरस रहे रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल पर धवन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रोहित आउट ऑफ फॉर्म हैं. उन्होंने कहा, 'रोहित अच्छा खेल रहे हैं,वो जिस टाइमिंग के साथ गेंद को खेलते हैं वो अद्भुत हैं. यहां तक की पिछले मुकाबले में भी वो अच्छे लय में थे लेकिन पारी आगे नहीं बढ़ा पाए, मुझे नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी में किसी तरह की परेशानी है. सिर्फ एक पारी की बात है वो फिर धमाका मचा देंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget