एक्सप्लोरर

किसे मिलेगी WTC 2025 ट्रॉफी अगर ड्रा हुआ SA vs AUS फाइनल, रिजर्व डे का क्या है नियम?

SA vs AUS WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगर ड्रा पर खत्म हुआ तो किसे विजेता बनाया जाएगा. जानिए रिजर्व डे को लेकर क्या नियम है?

ICC WTC Final 2025: आज से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस मैच में बारिश की संभावना बानी रहेगी, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और रविवार को तेज बारिश होने के आसार है. चलिए नियमों के साथ आपको बताते हैं कि अगर मैच ड्रा पर खत्म हुआ तो इसका विजेता कौन बनेगा?

तेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अपने पहले खिताब के लिए खेल रही है, ये उसका पहला फाइनल भी है. जबकि पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की निगाहें अपने दूसरे खिताब पर है. पिछले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा रहेगा मौसम?

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना बनी हुई है. पहले दिन इसके आसार कम है लेकिन शुक्रवार और मैच के अंतिम दिन रविवार को तेज बारिश के आसार है. हालांकि इंग्लैंड का मौसम अचानक बदल भी जाता है, इसलिए कोई हैरान नहीं होगी अगर आज पहले दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित हो जाए.

ICC WTC Final में रिजर्व डे का क्या नियम है?

11 जून से 15 जून के बीच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. 16 जून को रिजर्व डे तय किया गया है, लेकिन इस दिन मैच कब खेला जाएगा? इसका भी नियम होता है.

रिजर्व डे पर मैच तभी होगा जब तय पांच दिनों में बारिश या कम रौशनी या अन्य किसी कारण से मैच को जल्दी खत्म करना पड़ जाए या मैच पूरे ओवरों का खेल ना हो पाए. अगर पांचों दिन मैच तय ओवरों के अनुसार ही खेला गया तो रिजर्व डे पर मैच नहीं खेला जाएगा.

SA vs AUS WTC Final ड्रा हुआ तो क्या होगा?

अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ड्रा हो जाए तो खिताब किसे मिलेगा? विजयी होने पर मिलने वाली इनामी राशि किसे मिलेगी? अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच ड्रा पर खत्म होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा, ट्रॉफी दोनों टीमें शेयर करेंगी और इनामी राशि को भी दो हिस्सों में बांटा जाएगा.

WTC 2025 चैंपियन को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने वाली टीम को करीब 30.79 करोड़ रुपये मिलेंगे. रनर-अप, यानी फाइनल हारने वाली टीम को 18.47 करोड़ रुपये के करीब मिलेंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget