एक्सप्लोरर

SA vs AUS WTC Final: पैट कमिंस का कहर, एलेक्स कैरी ने किया अफ़्रीकी गेंदबाजों को परेशान; ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की लीड

SA vs AUS WTC Final 2025 Day 2: दूसरे दिन बतौर कप्तान पैट कमिंस ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा कायम रखा, पहले पैट कमिंस ने 6 विकेट लेकर इतिहास रचा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जब बिखर गई थी तब एलेक्स कैरी ने मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लेकर आए. दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले मार्को जानसेन ने स्टार्क का एक आसान कैच छोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया के पास अभी 218 रनों की बढ़त है. जानिए दूसरे दिन क्या-क्या हुआ.

12 रनों के अंदर गिरे 5 विकेट

दिन का पहला विकेट तेम्बा बावुमा के रूप में गिरा, उन्होंने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया. डेविड बेडिंगहाम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के आखिरी 5 विकेट 12 रनों के अंदर गिर गए. 126 रनों पर अफ्रीका के 5 विकेट थे और पूरी टीम 138 रनों पर ढेर हो गई.

पैट कमिंस ने रचा इतिहास

कमिंस ने 18.1 ओवरों के स्पेल में 28 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.उन्होंने 9 बार ऐसा किया है. कमिंस ने इस दौरान अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले 8वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने.

दूसरी पारी में बिखरी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खराब हुई. 28 पर उस्मान ख्वाजा (6) के रूप में पहला विकेट गिरा, उन्हें कागिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 73 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए. कैमरून ग्रीन शून्य पर आउट हुए, स्टीव स्मिथ को लुंगी एनगिडी ने 13 के स्कोर पर चलता किया. पहली पारी के हीरो बीयू वेबस्टर 9 रन बनाकर आउट हुए. ट्रैविस हेड भी 9 के स्कोर पर चलते बने.

अलेक्स कैरी की पारी से ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की बढ़त

ऐसा लगा था कि ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 100 के अंदर ढेर हो जाएगी, लेकिन अलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने 61 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को बचाया. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े. दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले कैरी को रबाडा ने एलबीडबल्यू आउट किया, उन्होंने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. स्टार्क 16 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144/8 है.

दूसरी पारी में कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी 3-3 विकेट ले चुके हैं. मार्को जानसेन और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला. अब पिच और धीमी हो गई है, ऐसा दिखा कि गेंद को बाउंस ज्यादा नहीं मिल रहा है. कई बार ऐसा हुआ जब बल्लेबाज शॉट खेलना चाहते थे और गेंद किनारा लेकर स्लिप में गई लेकिन फील्डर तक नहीं पहुंच पाई. जबकि स्लिप के फील्डर बहुत पास खड़े हुए थे. साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज चाहेंगे कि आज दूसरे दिन जल्द से जल्द बचे हुए 2 विकेट लिए जाए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
IND vs AFG 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
IND vs AFG 1st ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget