एक्सप्लोरर

स्पिनरों के आगे बेबस हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, रोंची ने पार की टीम की नैया

स्पिनरों के आगे बेबस हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, रोंची ने पार की टीम की नैया

 


 


 


 


 


स्पिनरों के आगे बेबस हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, रोंची ने पार की टीम की नैया

 


 


 


 


नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंची की शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने फिरोजशाह कोटला में मुंबई के खिलाफ भारत दौरे से पहले एकमात्र अभ्यास मैच ड्रॉ पर खत्म किया. न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 235 रन पर ऑलआउट हो गई. सिर्फ ल्यूक रॉन्ची क्रीज पर टिक पाए. न्यूजीलैंड ने शुक्र मनाया होगा कि मैच सिर्फ तीन दिन का था. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के 9 खिलाड़ी आउट हुए. जिसमें से 8 विकेट स्पिनरों ने लिए. एक सेशन का खेल और होता तो मुंबई की जीत पक्की थी क्योंकि मुंबई टीम सिर्फ 95 रन पीछे थी. 


 


दूसरी तरफ रोंची ने शानदार शतकीय पारी खेलकर पहले टेस्ट के लिये चयनकर्ताओं के सामने अपने चयन का विकल्प पेश कर दिया है, उन्होंने 107 रन की पारी खेली जिससे तीसरे और अंतिम दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 66.4 ओवर में 235 रन पर सिमट गयी. मेहमान टीम ने 22 सितंबर से कानपुर में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए काफी बल्लेबाजी अभ्यास कर लिया.


 


मुंबई ने पांच विकेट पर 431 रन से आगे खेलना शुरू किया और 11 ओवर तक बल्लेबाजी की. टीम ने इससे आठ विकेट पर 464 रन पर पारी घोषित की और तब उनकी पहली पारी की बढ़त 140 रन की थी. सिद्धेश लाड ने बीती रात के 86 रन को शतक में तब्दील किया. वह 99 गेंद में शतक बनाकर नाबाद रहे.


 


न्यूजीलैंड की दूसरी पारी उन बल्लेबाजों को क्रीज पर समय देने के लिये थी, जो जूझ रहे थे और जिन्हें पहली पारी में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया गया था.


 


इससे फॉर्म में नहीं चल रहे मार्टिन गुप्टिल टॉम लाथम के बजाय अलग सलामी जोड़ीदार ल्यूक रोंची के साथ बल्लेबाजी करने उतरे. लाथम पहली पारी में 55 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे थे.


 


रोंची को शुरूआती दिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, इसलिये उन्हें पारी का आगाज करने के लिये अपना दावा पेश करने का मौका दिया गया था.


 


रोंची ने बेहतरीन प्रदर्शन कर वही किया. तीसरे दिन पिच पर बल्लेबाजों को परेशान करने के लिये ज्यादा कुछ नहीं था जिन्होंने खुल कर बल्लेबाजी की. मुंबई ने तेज गेंदबाज और स्पिनर की जोड़ी से गेंदबाजी की शुरूआत की जिससे गुप्टिल दूसरे ओवर में दूसरी ही गेंद पर आउट हो गये. वह लेग स्पिनर विशाल दाभोलकर की गेंद पर बल्ला छुआकर पहली स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे. केन विलियम्सन, रॉस टेलर, लाथम ने पहली पारी में रन जुटाये थे, बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये लेकिन वह भी जल्दी आउट हो गये. वह लाड की गेंदबाजी का शिकार हुए जिससे टीम ने 15 ओवर में 62 रन पर दो विकेट गंवा दिये.


 


हेनरी निकोल्स बायें हाथ के स्पिनर विजय गोहिल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए. लेकिन रोंची ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुछ बेहतरीन कवर ड्राइव लगायी.


 


रोंची ने 12 चौके की मदद से 57 गेंद में 50 रन पूरे किये. उन्होंने अपनी पारी के दूसरे हिस्से में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाये. वह गेंदबाजों को धुनते रहे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे. रोंची शतक बनाने के बाद स्टंप आउट हो गये, तब न्यूजीलैंड के 162 रन पर छह विकेट गिर चुके थे, तब वह मुंबई से महज 22 रन आगे पहुंची थी और दिन के एक सेशन का खेल बचा था.


 


टी ब्रेक के बाद टीम छह विकेट पर 187 रन से आगे खेलने उतरी. बीजे वाटलिंग (43) और लाथम (25) ने 55 रन की साझेदारी निभायी. ईश सोढ़ी मिड ऑन पर कैच आउट हो गये और मैच निर्धारित समय से पहले खत्म हो गया.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget