एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: रोहित शर्मा के पास विराट कोहली को पछाड़ने का मौका, बन सकते हैं भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा के पास हांगकांग के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में विराट कोहली को पछाड़ने का मौका है. रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन सकते हैं.

IND Vs HKG: एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में आज टीम इंडिया की टक्कर हांगकांग से होने जा रही है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर टीम इंडिया हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली को पछाड़कर भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे.

टी20 फॉर्मेट में एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. धोनी ने कप्तान रहते हुए टीम इंडिया को 72 में से 41 मैचों में जीत दिलाई. विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया को 30 टी20 मुकाबलों में जीत मिली.

पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम इंडिया को 30 मैचों में जीत मिली है. अगर बुधवार को टीम इंडिया हांगकांग को मात देती है तो यह रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया 31वीं जीत होगी और वह विराट कोहली को पछाड़कर टी20 फॉर्मेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे.

शानदार है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

बता दें कि कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है. रोहित शर्मा ने अब तक 36 मैचों में कप्तानी की है और वह 30 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं. वहीं विराट कोहली ने 50 मैचों में कप्तानी करने के बाद 30 मुकाबलों में जीत दिलाई थी. 

वहीं एशिया कप की बात करें तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 4 में पहुंचने की राह आसान कर ली है. अगर इंडिया हांगकांग को भी हराने में कामयाब हो जाता है तो वह सुपर 4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगा. इससे पहले अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और श्रीलंका को मात देकर सुपर 4 में जगह बनाई है.

Asia Cup 2022: 'एक बार मैंने पढ़ा कि मेरी मौत हो गई है' इस अफवाह पर रविन्द्र जडेजा का मजेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
आज RCB और DC के बीच मैच, जानें बेंगलुरु-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज RCB और DC के बीच मैच, जानें बेंगलुरु-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच
शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच
GT vs KKR Highlights: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता
गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
Strait of Hormuz: 'होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश', डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
'होर्मुज के दोबारा खुलने से जिनपिंग खुश', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
Summer Health Tips: गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
Embed widget