एक्सप्लोरर

Rohit Sharma PC: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, कप्तान रोहित ने दिए संकेत

IND vs AUS: रविवार, 8 अक्टूबर को टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलेगी. इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई खुलासे किए.

Rohit Sharma Press Conference: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम अपने पहले मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो हरफनमौला हार्दिक पांड्या की तेज गेंदबाजी के कारण उनके पास प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनरों को शामिल करने का विकल्प होगा. 

भारत के पास बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा का विकल्प है. रोहित ने संकेत दिया कि ये तीनों चेपॉक में प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं. चेन्नई के मैदान की पिच को स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है. 

मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में जब रोहित से पूछा गया कि क्या वह टीम में स्पिनरों की तिकड़ी को शामिल करने के बारे में सोच रहे है तो उन्होंने कहा, "हां, मेरा मतलब है कि हमारे पास यह विकल्प है, जहां हम तीन स्पिनरों को खिलाने का जोखिम उठा सकते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं हार्दिक पांड्या को वास्तव में कामचलाऊ तेज गेंदबाज नहीं मानता हूं. वह (हार्दिक) एक पूर्ण तेज गेंदबाज है, जो अच्छी गति से गेंदबाजी करता है. इससे हमें फायदा मिलता है. इससे हमें तीन स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलने का विकल्प मिलता है."

जाहिर तौर पर अश्विन की टीम में मौजूदगी से टीम को बल्लेबाजी में भी गहराई मिलेगी. रोहित ने कहा, "इससे टीम को संतुलन मिलता है. हमें आठवें नंबर पर बल्लेबाजी का विकल्प भी देता है. हमें कल दोपहर फिर से यहां आना होगा और देखना होगा कि पिच कैसी दिखती है लेकिन हां, तीन स्पिनर निश्चित रूप से एक विकल्प है."

रोहित अंतिम एकादश में ज्यादा बदलाव करने से बचने के बारे जाने जाते है. ऐसे में उन्होंने संकेत दिया कि विश्व कप के दौरान अगर फिटनेस की समस्या नहीं हुई तो टीम के नौ या 10 खिलाड़ी ज्यादातर मैच खेलेंगे. अंतिम एकादश में एक-दो बदलाव परिस्थितियों के आधार पर हो सकते हैं. भारतीय कप्तान ने कहा, "हम निश्चित रूप से एक ऐसी टीम बनना चाहते हैं जहां हम सर्वश्रेष्ठ एकादश को खिलाना चाहते हैं, लेकिन आप अपने सामने मौजूद परिस्थितियों के आधार पर अपना सर्वश्रेष्ठ एकादश चुन सकते हैं. जहां धीमे गेंदबाजों को थोड़ी सहायता मिलती है, वहां आपको उन धीमे गेंदबाजों की जरूरत होगी. हमारी मूल टीम वही रहेगी. आठ, नौ या 10 खिलाड़ी वहीं रहेंगे. परिस्थितियों के आधार पर आपको इक्का-दुक्का बदलाव के लिए तैयार रहना होगा."

रोहित ने कहा कि डेंगू की चपेट में आने वाले शुभमन गिल मैच से बाहर नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा, "नहीं, यह चिंता की बात नहीं है. मेरा मतलब है कि जाहिर तौर पर वह बीमार है. मैं उसकी परेशानी को महसूस करत सकता हूं. आप जानते हैं, सबसे पहले मैं एक इंसान होने के नाते चाहता हूं कि वह ठीक हो जाए. वह युवा है और इससे जल्दी उबर जायेंगे."

यह भी पढ़ें-

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का अभियान खत्म, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीते 107 मेडल, 28 गोल्ड पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बना भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बन गया बड़ा रिकॉर्ड
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget