एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर टी20 जीतने के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

IND vs AFG 2nd T20I: इंदौर में रविवार को खेले गए टी20 में भारतीय टीम को आसान जीत हासिल हुई. हर विभाग में भारतीय खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन किया. कप्तान रोहित शर्मा इससे बेहद खुश नजर आए.

Rohit Sharma On Team India Win: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भारत के नाम हो गई है. इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने अजेय बढ़त बना ली है. रविवार (14 जनवरी) को इंदौर में हुए टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 26 गेंद बाकी रहते अफगान टीम को 6 विकेट से शिकस्त दे डाली. इस मैच में सबसे पहले अर्शदीप, अक्षर और रवि बिश्नोई ने लाजवाब गेंदबाजी की और बाद में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े. कप्तान रोहित शर्मा इस जीत से बेहद खुश नजर आए.

यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए एक और लिहाज से बहुत खास था. यह उनके करियर का 150वां टी20 इंटरनेशनल था. रोहित शर्मा इस लाजवाब आंकड़े तक पहुंचने वाले टीम इंडिया के पहले क्रिकेटर हैं. हालांकि इस मुकाबले में वह पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए. खास मौके पर खराब पारी से रोहित निराश जरूर थे लेकिन जब टीम इंडिया ने मैच जीत लिया तो उनकी यह निराशा दूर हो गई. उन्होंने प्रजेंटेशन सेरेमनी में अपने टी20 करियर से लेकर इंदौर में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बेहद प्रसन्नता के साथ जवाब दिए.

'हमें पता था कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं'
रोहित ने कहा, 'यह (150वां टी20 इंटरनेशनल) एक लाजवाब अनुभव है. बहुत लंबा सफर रहा. साल 2007 से शुरू हुआ था.' इंदौर में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आज के मैच में हम इस बात पर स्पष्ट थे कि हम क्या करना चाहते हैं और क्या हासिल करना चाहते हैं. जब आप इस तरह की परफॉर्मेंस देखते हैं तो बहुत गर्व होता है.'

शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की दमदार बल्लेबाजी पर क्या बोले रोहित?
रोहित ने कहा, 'शिवम और यशस्वी के लिए पिछले एक दो साल बेहद अच्छे रहे हैं. यशस्वी भारत के लिए टेस्ट और टी20 खेल रहे हैं. वह खुद को मिल रहे मौकों का पूरा उपयोग कर रहे हैं. शिवम दुबे भी यही कर रहे हैं. उनके पास ताकत है और वह स्पिनर्स को तहस नहस कर सकते हैं. हमने उन्हें ऐसा ही करने के लिए कहा और उन्होंने हमारे लिए दो बेहद महत्वपूर्ण पारियां खेली.

यह भी पढ़ें...

Steven Smith: स्टीव स्मिथ ने सुनाई टेस्ट ओपनर बनने के पीछे की पूरी स्क्रिप्ट, एशेज में पहली बार दिया था यह आइडिया

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget