एक्सप्लोरर

Steven Smith: स्टीव स्मिथ ने सुनाई टेस्ट ओपनर बनने के पीछे की पूरी स्क्रिप्ट, एशेज में पहली बार दिया था यह आइडिया

Steven Smith As Test Opener: स्टीव स्मिथ ने बताया कि पहली बार उन्होंने पिछले साल एशेज के दौरान टेस्ट में ओपनिंग करने की इच्छा जताई थी.

Steven Smith: एडिलेड में 17 जनवरी से शुरू रहे टेस्ट मैच में पहली बार स्टीव स्मिथ बतौर टेस्ट ओपनर मैदान में उतरेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए स्टीव स्मिथ रविवार को नेट पर नई गेंद के सामने बल्लेबाजी अभ्यास करते नजर आए. नेट सेशन के बाद उन्होंने बताया कि उनके टेस्ट ओपनर बनने की कहानी कहां से शुरू हुई और कैसे इस मुकाम तक पहुंची. उन्होंने बताया कि पहली बार एशेज के दौरान उन्होंने यह आइडिया दिया था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस साल जनवरी में हुए सिडनी टेस्ट तक उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा था.

स्टीव स्मिथ ने कहा, 'मैं इसके लिए पिछले कुछ हफ्तों से लगातार जोर दे रहा था. यहां तक कि पर्थ टेस्ट (पाकिस्तान के खिलाफ) से पहले एशेज के वक्त भी मैंने इस बारे में बात की थी. इंग्लैंड दौरे के दौरान मैंने ऐसे ही कह दिया था कि मैं टॉप ऑर्डर में खेलूंगा और वहां खेलकर मुझे खुशी होगी. पर्थ में मैंने कहा था कि डेविड वॉर्नर जा रहे हैं और मैं अब उनकी जगह लेने के लिए उत्सुक हूं. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने सिडनी टेस्ट तक मुझे गंभीरता से लिया था. मैं यह कहता रहता था कि मैं सच कह रहा हूं. मैं ओपनिंग करने और नई गेंद का सामना करने के लिए उत्सुक हूं. तब तक वह यही बोलते रहे कि ठीक है, हम इसे सलाह के तौर पर ले रहे हैं और देखते हैं कि क्या सही रहता है.'

टॉप ऑर्डर में फेल हुए तो क्या?
आखिरी में स्टीव स्मिथ की यह इच्छा पूरी हो गई और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें डेविड वॉर्नर के रिप्लेसमेंट के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना. अब वह चौथे क्रम की बजाय उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग आएंगे. हालांकि यह स्मिथ के लिए एक रिस्क भी है. जब उनसे पूछा गया कि अगर वह टॉप पर फेल होते हैं और कैमरून ग्रीन नंबर-4 पर अच्छा कर जाते हैं तब वह बल्लेबाजी क्रम में कहां आना चाहेंगे? इस पर स्मिथ ने साफ-साफ कहा कि वह फिलहाल इस तरह की नकारात्मक बातें नहीं सोच रहे हैं.

स्मिथ ने कहा, 'मैं इस तरह की बातें सोचना पसंद नहीं करता. मैं किसी भी तरह के नकारात्मक विचार नहीं सोचना चाहता. अगर ऐसा होता भी है तो हो सकता है कि कोई विशेषज्ञ ओपनर मेरी जगह ले और मैं फिर से बैटिंग ऑर्डर में नीचे आ जाऊं.'

यह भी पढ़ें...

Yuvraj Singh On R Ashwin: 'आर अश्विन टी20 और वनडे में जगह पाने के हकदार नहीं', युवराज सिंह ने क्यों कही यह बात?

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget