एक्सप्लोरर

IND vs ENG: वनडे सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इन 3 खिलाड़ियों को सराहा, फ्लॉप टॉप ऑर्डर पर भी बोले

IND vs ENG 3rd ODI: टीम इंडिया को तीसरे वनडे में जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल को कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर सराहा है.

Rohit Shrama on ODI Series Win: भारतीय टीम (Team India) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हुआ सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता. इस जीत में ऋषभ पंत (Rishabh Pant), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का अहम योगदान रहा. ऋषभ ने जहां 125 रन की साहसिक पारी खेली, वहीं युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट झटके. हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाने के बाद 71 रन की बेहद जरूरी पारी भी खेली. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इन तीनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की.

रोहित शर्मा ने कहा, 'बहुत खुश हूं. हम एक टीम के तौर पर सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में कुछ हासिल करना चाहते थे और इसमें हम सफल रहे. हां, हमें कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है लेकिन फिलहाल मैं टीम के प्रयासों से खुश हूं. मुझे याद है हम पिछली बार यहां हार गए थे. यहां जीतना आसान नहीं होता है लेकिन जिस तरह से हमने सफेद गेंद के साथ परफार्मेंस दिया, वह शानदार है.'

रोहित ने कहा, 'ऋषभ और हार्दिक ने बीच के ओवरों में शानदार खेल दिखाया. किसी भी वक्त यह नहीं लगा कि इन दोनों में कोई घबराहट है. इन दोनों ने कुछ जबरदस्त शॉट्स लगाए. युजवेंद्र चहल भी हमारे एक खास सदस्य हैं. यह बदकिस्मती थी कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में वह हमारे साथ नहीं थे लेकिन उन्होंने जिस तरह से वापसी की है, उससे मैं बहुत खुश हूं.'

टॉप ऑर्डर की फ्लॉप बल्लेबाजी पर क्या बोले रोहित?
रोहित ने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है. हमने कुछ अच्छे शॉट नहीं खेले और इसीलिए अपने विकेट गंवाए. लेकिन मैं फिर भी इन बल्लेबाजों को लय में वापसी करने के लिए सपोर्ट करूंगा क्योंकि वह लंबे वक्त से बेहतर करते आए हैं. मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं जानता हूं कि वह टीम को कितनी मजबूती देते हैं.'

तीसरे वनडे में फ्लॉप रहा था टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को 260 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में भारतीय टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाजों को 38 रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था. ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने यह मुकाबला जीता और सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

यह भी पढ़ें-

दक्षिण अफ्रीका के Lungi Ngidi ने याद किया अपना IPL डेब्यू, एमएस धोनी के लिए कही ये खास बात

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का एलान, 215 खिलाड़ी जाएंगे बर्मिंघम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget