एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रोहित ने धर्मशाला टेस्ट में जड़ा शानदार शतक, अंग्रेजों की खड़ी कर दी खटिया

Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट में कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है. उन्होंने शुभमन के साथ मजबूत साझेदारी भी बनाई.

Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट में शतक जड़ दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए शुक्रवार को शतक लगाया. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के लिए रोहित के साथ शुभमन गिल ने भी शानदार प्रदर्शन किया. गिल ने भी शतक जड़ा है. इन दोनों के बीच 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल पूरी तरह बैकफुट पर है.

टीम इंडिया के लिए रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए थे. लेकिन यशस्वी अर्धशतकीय पारी के बाद आउट हो गए. इसके बाद रोहित और शुभमन गिल ने पारी को संभाला. इन दोनों ने दमदार बैटिंग की और शतक लगाए. रोहित ने खबर लिखने तक 154 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए. उनकी इस पारी में 13 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. टीम इंडिया ने 59 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 262 रन बना लिए थे.

शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने खबर लिखने तक 141 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए. गिल की इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. गिल और रोहित ने अंग्रेजी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. टीम इंडिया ने अच्छी बढ़त बना ली है. 

रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में दूसरा शतक है. रोहित ने हैदराबाद टेस्ट में 24 रन और दूसरी पारी में 39 रन बनाए थे. उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में 14 रन और 13 रन बनाए थे. इसके बाद राजकोट में ताबड़तोड़ बैटिंग की. रोहित ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 131 रन बनाए थे. वहीं रांची में अर्धशतक जड़ा था. अब उन्होंने धर्मशाला में शतक लगाया है.


IND vs ENG: रोहित ने धर्मशाला टेस्ट में जड़ा शानदार शतक, अंग्रेजों की खड़ी कर दी खटिया

यह भी पढ़ें : Arshad Nadeem: नीरज चोपड़ा के दोस्त के लिए भाला तक नहीं खरीद पा रहा पाकिस्तान, अरशद नदीम ने जाहिर किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget